राजगंज में राजकिशोर के पोते के निधन से शोक

संवाद सहयोगी राजगंज पूर्व सांसद स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर गुरुवार को इंट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:48 PM (IST)
राजगंज में राजकिशोर के पोते के निधन से शोक
राजगंज में राजकिशोर के पोते के निधन से शोक

संवाद सहयोगी, राजगंज: पूर्व सांसद स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर गुरुवार को इंटर कालेज एवं बीबीएम कन्या उच्च विद्यालय में सादगी के साथ कार्यक्रम हुए। बिनोद बाबू का प्रपौत्र एवं स्व. राजकिशोर महतो के पोता हर्ष कुमार के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही यहां शोक फैल गई। पढ़ो और लड़ो का नारा देनेवाले बिनोद बाबू एवं पूर्व विधायक स्व.राजकिशोर महतो की जयंती के दिन राजगंज में शैक्षणिक संस्था एवं सामाजिक संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इंटर कालेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम रद कर दिया गया। प्रबंधन एवं विद्यार्थियों द्वारा परिसर में स्थापित बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार, प्रो. नंदू प्रसाद महतो आदि ने उदगार व्यक्त किया। मैराकुल्ही स्थित बीबीएम कन्या विद्यालय में बिनोद ज्ञान ज्योति कार्यक्रम सादगी से हुआ। स्कूल के संस्थापक शंकर किशोर महतो ने ज्ञान ज्योत प्रज्ज्वलित किया। शिक्षक एवं बुद्धिजीवियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों कार्यक्रमों में क्रमश: प्रो. सैय्यद आरजू, प्रो. सोमनाथ केशरी, कमलेश कुमार, प्रो. जय नारायण महतो, संजीव कुमार गुप्ता, स्मिता कुमारी, मो. इनामुद्दीन, संजय कुमार, संदीप प्रसाद कुशवाहा, सहदेव महतो, केदारनाथ राम, भुनेश्वर महतो, हीरालाल महतो, धनेश्वर महतो, सुकदेव प्रमाणिक, नुनाराम महतो, भुवनेश्वर रवानी, नंद किशोर महतो, शिव प्रसाद महतो, रोशनी कुमारी, कुसुम कुमारी आदि मौजूद थी। उनके पौत्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके अलावा भी कोयलांचल में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

chat bot
आपका साथी