जीनागोरा ईस्ट बरारी में 10 दिनों से जलापूर्ति ठप, सैकड़ों लोग परेशान

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जीनागोरा ईस्ट बरारी में रहनेवाले सैकड़ों लोग 10 दिन से जलापूर्ति ठप रहने के कारण परेशान हैं। जिस मोटर पंप के जरिए पाइप लाइन से पिट वाटर की आपूर्ति की जाती है वह 10 दिन पूर्व खराब हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:13 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:13 AM (IST)
जीनागोरा ईस्ट बरारी में 10 दिनों से जलापूर्ति ठप, सैकड़ों लोग परेशान
जीनागोरा ईस्ट बरारी में 10 दिनों से जलापूर्ति ठप, सैकड़ों लोग परेशान

अलकडीहा : बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जीनागोरा ईस्ट बरारी में रहनेवाले सैकड़ों लोग 10 दिन से जलापूर्ति ठप रहने के कारण परेशान हैं। जिस मोटर, पंप के जरिए पाइप लाइन से पिट वाटर की आपूर्ति की जाती है, वह 10 दिन पूर्व खराब हो गया है। इससे क्षेत्र में पिट वाटर की आपूर्ति बाधित हो गई है। लोगों का कहना है कि ईस्ट बरारी के अभियंता लोगों के साथ पानी व बिजली की आपूर्ति को लेकर भेदभाव कर रहे हैं। हर कोलियरी में अतिरिक्त मोटर व पंप की व्यवस्था है। यहां एक ही मोटर, पंप और एक ही ट्रांसफार्मर है। तकनीकी खराबी होने से लोगों को पानी के लिए हमेशा तरसना पड़ता है।

मालूम हो कि इस्ट बरारी में लगभग तीन सौ परिवार कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण होने के पहले से रहते आ रहे हैं। पहले यहां के लोगों को पीने के लिए झरिया वाटर बोर्ड से जलापूर्ति की जाती थी। 10 वर्ष से परियोजनाओं के विस्तारीकरण व अग्नि प्रभावित क्षेत्र होने की बात कहकर प्रबंधन ने वाटर बोर्ड के कनेक्शन को हटा दिया है। बताते हैं कि ठेकेदार की लूटखसोट के नीति के कारण मरम्मत की गई मोटर, पंप और ट्रांसफार्मर में कुछ महीने में ही तकनीकी खराबी आ जाती है। जल संकट के कारण लोगों को पानी के लिए रोज भटकना पड़ता है। कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रबंधन ने सोमवार से मोटर, पंप लगाकर जलापूर्ति की नियमित व्यवस्था नहीं कराई तो ग्रामीणों के साथ प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जीनागोरा के खराब मोटर, पंप ठेकेदार को बनाने दिया गया है। दो दिनों में मोटर के आने की संभावना है। सोमवार तक पानी चालू हो जाएगा। भेदभाव का आरोप गलत है।

- पंकज कुमार, परियोजना पदाधिकारी, एकीकृत एनटीएसटी, जीनागोरा।

chat bot
आपका साथी