पांचवें दिन भी जामाडोबा से झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति, पानी के लिए त्राहि-त्राहि

झरिया-जामाडोबा झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र के पास दामोदर नदी में आई बाढ़ का असर अभी भी कायम है। नदी में लगे इंटेकवेल के जाम होने से नौ व 12 एमजीडी फिल्टर प्लांट में जल भंडारण नहीं हो पा रहा है। लगातार पांचवें दिन भी झरिया शहर व इसके आसपास इलाके में जलापूर्ति प्रभावित रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:50 PM (IST)
पांचवें दिन भी जामाडोबा से झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति, पानी के लिए त्राहि-त्राहि
पांचवें दिन भी जामाडोबा से झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति, पानी के लिए त्राहि-त्राहि

जासं, झरिया-जामाडोबा : झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र के पास दामोदर नदी में आई बाढ़ का असर अभी भी कायम है। नदी में लगे इंटेकवेल के जाम होने से नौ व 12 एमजीडी फिल्टर प्लांट में जल भंडारण नहीं हो पा रहा है। लगातार पांचवें दिन भी झरिया शहर व इसके आसपास इलाके में जलापूर्ति प्रभावित रही। पानी नहीं मिलने से छह लाख लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। झमाडा प्रबंधन शीघ्र जलापूर्ति के लिए गंभीर नहीं है। इससे प्रबंधन के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। हालांकि मंगलवार को झमाडा ने भटिडा से छह सदस्यीय गोताखोर की टीम बुलाकर इंटेकवेल की सफाई कराई। लेकिन पूरी तरह से सफाई नहीं होने के कारण जल भंडारण नहीं हो पा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य शमशेर आलम ने झमाडा अधिकारियों को चेतावनी दी है कि झरिया की जलापूर्ति व्यवस्था 24 घंटे में नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर जामाडोबा हिरक रोड के पास पाइप लाइन फटने के बाद आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप है। पाइप मरम्मत कार्य में झमाडा के कर्मी लगे हैं। लेकिन अभी तक कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं, नगर निगम बना मूकदर्शक : झरिया में लगातार पांचवें दिन भी जलापूर्ति ठप रही। पानी के लिए छह लाख लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। वहीं झरिया क्षेत्र नगर निगम में होने के बाद भी इसके अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। झरिया में जलापूर्ति के लिए निगम की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे लोगों में रोष है।

दामोदर नदी में लगे इंटेकवेल की सफाई गोताखोरों की मदद से कर्मियों ने कर ली है। मंगलवार की शाम बारिश के कारण दो घंटे तक बिजली बाधित रही। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही जल भंडारण कार्य शुरू कर दिया गया है। देर रात या बुधवार को झरिया में जलापूर्ति की जाएगी। झरिया टू क्षेत्र में भी दिन में जलापूर्ति की जाएगी।

- पंकज झा, एसडीओ झमाडा।

chat bot
आपका साथी