लोयाबाद इलाके में जल संकट दूर कराएंगे : पूर्णिमा नीरज सिंह

संस लोयाबाद झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि लोयाबाद में व्याप्त जल संकट को मान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:25 PM (IST)
लोयाबाद इलाके में जल संकट दूर कराएंगे : पूर्णिमा नीरज सिंह
लोयाबाद इलाके में जल संकट दूर कराएंगे : पूर्णिमा नीरज सिंह

संस, लोयाबाद : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि लोयाबाद में व्याप्त जल संकट को माननीयों को दूर कर देना चाहिए था। यहां के लोगों को जल संकट से निजात दिलाने के लिए वे जरूर पहल करेंगी। उन्होंने यह बातें सोमवार को लोयाबाद रेलवे स्टेशन समीप निमियांटांड़ में यूथ मूवमेट द्वारा आयोजित द्वितीय वार्षिक महोत्सव में कही। उन्होंने किसी के नाम लिए बिना कहा कि जो निर्वाचित जन प्रतिनिधि अपने जनता का ध्यान न रखें उसे बदल देना चाहिए, जैसे झरिया के लोगों ने किया। यदि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में वे सक्रिय राजनीति शुरु कर दी, तो कई माननीयों को तकलीफ पहुंच जाएगी। जनता ने उन्हें जन प्रतिनिधि बनाया है इसलिए वे पहले जनहित के बारे में सोचती है। लोगों ने उन्हें इस इलाके की जलापूर्ति योजना के तीन विभागों के पेच में फंसे होने से अवगत कराया तो उन्होंने मंत्रालय स्तर पर बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर किया गया। संयोजक बिट्टू राय विशाल पासवान, सचिन राय, आयुष पाण्डेय, संदीप कुमार, पिटू सिंह, राहुल कुमार, मन्नू पासवन, राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, रानू देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, एंव संघ के अन्य महिला और युवा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी