जामाडोबा जल संयंत्र से झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति

जासं झरिया-जामाडोबा 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जामाडोबा जल संयंत्र में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:24 PM (IST)
जामाडोबा जल संयंत्र से झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति
जामाडोबा जल संयंत्र से झरिया में नहीं हुई जलापूर्ति

जासं, झरिया-जामाडोबा : 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जामाडोबा जल संयंत्र में डीवीसी ने शुक्रवार से बिजली की आपूर्ति ठप कर दी। इससे संयंत्र में जल भंडारण प्रभावित हो गया है। झरिया व आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही। लाखों लोग पानी के लिए परेशान रहे। झमाडा के कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार के दोपहर से बिजली ठप है। 12 व नौ एमजीडी में जल भंडारण नहीं हो सका। झरिया व आसपास के क्षेत्र बनियाहीर, भागा, जामाडोबा, फुसबंगला, जियलगोरा, डिगवाडीह में जलापूर्ति नहीं हो सकी। क्षेत्र में पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। संयंत्र के शिफ्ट इंचार्ज एस दाउदी ने कहा कि जैसे ही बिजली आपूर्ति होगी। कुछ घंटे के बाद पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

----

तीन फीट बढ़ गया दामोदर नदी का पानी

24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जामाडोबा जल संयंत्र के पास दामोदर नदी का पानी तीन फीट बढ़ गया है। हालांकि कर्मियों के अनुसार इससे को खतरा व प्रभाव नहीं है। नदी का जल स्तर 456 आरएल से बढ़कर 459 आरएल हो गया है। बारिश समाप्त होने के बाद कर्मियों की कमी से नदी की सफाई में मुश्किल हो सकती है।

---

डिगवाडीह क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप

डिगवाडीह विद्युत सब स्टेशन को डीवीसी की ओर से बिजली आपूर्ति तकनीक गड़बड़ी बताकर सुबह छह बजे से ही ठप कर दी गई है। इससे जोड़ापोखर, भागा, जामाडोबा, फुसबंगला, जियलगोरा, डिगवाडीह, भौंरा आदि क्षेत्रों में बिजली बाधित है। लोग अंधकार में जी रहे हैं। सब स्टेशन के एसडीओ आलोक केरकेट्टंा ने कहा कि डीवीसी के दो जगहों पर तकनीकी गड़बड़ी हो गई है। गड़बड़ी ठीक होने के बाद क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी