बिजली संकट के कारण जामाडोबा जल संयंत्र से जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई

झरिया-जामाडोबा झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र में डीवीसी की ओर से बार बार बिजली आपूर्ति बाधित किए जाने से झरिया की जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। पांच लाख से अधिक लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। कोरोना काल में लोग पानी के लिए परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:24 PM (IST)
बिजली संकट के कारण जामाडोबा जल संयंत्र से जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई
बिजली संकट के कारण जामाडोबा जल संयंत्र से जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई

जासं, झरिया-जामाडोबा : झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र में डीवीसी की ओर से बार बार बिजली आपूर्ति बाधित किए जाने से झरिया की जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। पांच लाख से अधिक लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। कोरोना काल में लोग पानी के लिए परेशान हैं। झमाडा कर्मियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बिजली संकट के कारण संयंत्र के नौ व 12 एमजीडी जलागार में पानी जमा नहीं हो पा रहा है। झरिया व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से जलापूर्ति हो रही है। एक दिन छोड़कर रोटेशन पर लोगों को पानी मिल रहा है। इससे झमाडा के अधिकारियों के प्रति लोगों में आक्रोश है। झमाडा के कर्मियों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 से एक बजे तक व सोमवार की रात 10 बजे से एक बजे तक संयंत्र में बिजली आपूर्ति डीवीसी की ओर से ठप कर दी गई। नौ व 12 एमजीडी जलागार में जल भंडारण पूरी तरह से नहीं हो सका है। इसके कारण झरिया बाजार के अलावा इसके आसपास क्षेत्र बनियहीर,भागा, शालीमार, जियलगोरा, जामाडोबा, डिगवाडीह में जलापूर्ति नहीं हुई। कोरोना महामारी में भी पानी नहीं मिलने से लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। जन प्रतिनिधि भी गंभीर नहीं हैं। लोगों ने महामारी काल में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन व झमाडा पर दबाव बनाने की मांग की है। ताकि लोगों को रोज पानी मिल सके। झमाडा के एसडीओ पंकज झा का कहना है कि बिजली की समस्या से जलापूर्ति की समस्या इन दिनों बढ़ गई है। जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी