पानी के लिए भौंरा क्षेत्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन

संस भौंरा ईजे एरिया भौंरा क्षेत्र में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का आक्रोश गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:15 PM (IST)
पानी के लिए भौंरा क्षेत्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन
पानी के लिए भौंरा क्षेत्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन

संस, भौंरा : ईजे एरिया भौंरा क्षेत्र में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। एनएफआइटीयू के बैनर तले क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके पूर्व लोगों ने यूनियन के प्रदेश सचिव रंजीत यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाल क्षेत्र का भ्रमण करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। मजदूर नेता रंजीत व मौसम महंति ने सभा में कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण भौंरा में जल संकट है। पानी के लिए लोग हाहाकार कर रहे हैं। गर्मी के पहले यह हाल है तो गर्मी आने पर क्या होगा। जल्द पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। घंटों बाद प्रबंधन ने पांच प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की। वार्ता में सिविल अभियंता शशांक कुमार ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

मौके पर मौसमी यादव, सैनुका देवी, प्रमिला देवी, सुनिता देवी, सुभाष ठाकुर, रामप्रवेश यादव, दीना साव, विजय रवानी, राजा यादव, संजय साव, राम प्रसाद वर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी