जामाडोबा में दामोदर नदी का जलस्तर 10 फीट बढ़ा, झरिया में जलापूर्ति ठप

जासं झरिया-जामाडोबा कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जामाडोबा जल संयंत्र के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:02 PM (IST)
जामाडोबा में दामोदर नदी का जलस्तर 10 फीट बढ़ा, झरिया में जलापूर्ति ठप
जामाडोबा में दामोदर नदी का जलस्तर 10 फीट बढ़ा, झरिया में जलापूर्ति ठप

जासं, झरिया-जामाडोबा : कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जामाडोबा जल संयंत्र के पास दामोदर नदी का जल स्तर 10 फीट बढ़ गया है। संयंत्र के पास नदी उफना रही है। इसकी वजह से संयंत्र के दो फिल्टर प्लांट में जल भंडारण प्रभावित हो गया। झरिया व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को जलापूर्ति ठप हो गई। लाखों लोग पानी नहीं मिलने से परेशान हैं।

झमाडा के कर्मियों ने बताया कि दो दिनों तक लगातार हुई बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ कर बुधवार को 457 से बढ़ कर 462 आरएल फीट हो गया था। गुरुवार को 467 आरएल फीट तक यह पहुंच गया। कहा कि नदी के किनारे लगे सभी मोटर-पंपों को पहले ही वहां से हटा दिया गया था। गुरुवार को 12 एमजीडी फिल्टर प्लांट का 11 हजार केबल ब्लास्ट करने से नदी में लगाए गए चार नंबर का मोटर जल गया। तीन नंबर मोटर का रोटर खराब हो गया है। पूर्व से तीन मोटर पांच, छह व आठ नंबर खराब हैं। सिर्फ तीन व चार नंबर मोटर के सहारे झरिया व आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जा रही है। शिफ्ट इंचार्ज एस दाउदी कर्मियों के साथ तीन व चार नंबर मोटर की मरम्मत में जुटे हैं। लगातार बारिश होने से काम में बाधा आ रही है। कहा कि गुरुवार की देर रात तक मोटर की मरम्मत कार्य पूरा होने पर शुक्रवार को झरिया में जलापूर्ति की जाएगी।

----

जामाडोबा जल संयंत्र की सुधर नहीं रही जलापूर्ति व्यवस्था

जामाडोबा जल संयंत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। वर्ष की आरम्भ में तकनीकी गड़बड़ी के कारण झरिया व आसपास क्षेत्रों में लगातार एक सप्ताह तक जलापूर्ति ठप रही। ठंड के दिनों शैवाल, जलकुंभी के कारण जलापूर्ति बाधित हुई। गर्मी में नदी का जलस्तर कम हो गया। अब बरसात में नदी का पानी बढ़ने से जलापूर्ति बाधित है। इसके अलावा आए दिन बिजली नहीं रहने व तकनीकी गड़बड़ी के कारण लोगों को पानी नहीं मिलता है। वर्षो पूर्व झरिया में सुबह-शाम जलापूर्ति होती थी। अब एक दिन बाद लोगों को पानी मिलता है। कर्मी 45 माह के बकाया वेतन भुगतान के लिए आंदोलन करते रहते हैं।

---------------------

भारी बारिश से दामोदर नदी का जल स्तर बढ़ गया है, लेकिन सभी मोटर सुरक्षित हैं। तीन व चार नंबर मोटर खराब हो गया है। इसे बनाकर गुरुवार की देर रात या शुक्रवार तक झरिया व आसपास क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी।

- पंकज झा, एसडीओ झमाडा।

chat bot
आपका साथी