सड़क पर बह रहा 'साउथ का स्वाद', अगर आप भी रेस्‍टोरेंट संचालक हैं ताे रखें इन बातों का ध्‍यान

साउथ का स्वाद सड़क पर बह रहा है। सुनकर आश्चर्य हुआ होगा कि यह क्या बला है लेकिन सच्चाई यही है। लुबी सर्कुलर रोड पर यूनियन क्लब की दुकानें हैं। इसका किराया क्लब वसूलता है। इन्हीं में से एक दुकान है साउथ का स्वाद। यह साउथ इंडियन खाना परोसता है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:48 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:48 AM (IST)
सड़क पर बह रहा 'साउथ का स्वाद', अगर आप भी रेस्‍टोरेंट संचालक हैं ताे रखें इन बातों का ध्‍यान
इस रेस्टोरेंट ने सड़क पर ही किचन बना डाला है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: साउथ का स्वाद सड़क पर बह रहा है। सुनकर आपको आश्चर्य हुआ होगा कि यह क्या बला है, लेकिन सच्चाई यही है। लुबी सर्कुलर रोड पर यूनियन क्लब की दुकानें हैं। इसका किराया क्लब वसूलता है। इन्हीं में से एक दुकान है, साउथ का स्वाद। यह साउथ इंडियन खाना परोसता है। इस दुकान को लगभग एक साल हो गया है। आज भी इसके किचन का गंदा पानी सड़क पर धड़ल्ले से बह रहा है। इस रेस्टोरेंट ने सड़क पर ही किचन बना डाला है। खाना भी यहीं तैयार होता है और बचा हुआ पानी भी सड़क पर बहा दिया जाता है।

मनोरम नगर और गोल्फ ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोगों ने कई बार इसकी शिकायत रेस्टोरेंट संचालक से भी की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई बार तो लोगों से बहस तक हुई। इस पूरे मामले में क्लब भी चुप्पी साधे हुए है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पैदल चलने वाले तो इस गंदे पानी से गुजर कर ही पार हो रहे हैं।

नए नियम में सजा का भी प्रावधान: इस मामले में नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि किसी भी रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा संचालक को सड़क पर कचरा फेंकने, गंदगी फैलाने या पानी बहाने की छूट नहीं है। इस पर पांच से दस हजार तक का जुर्माना का प्रावधान किया गया है। अब तो नए नियम में सजा का भी प्रावधान है। जल्द ही इस रेस्टोरेंट की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी