मंदिर के पास कचरा डंप करने का विरोध, निगम के वाहन को रोका

झरिया नगर निगम की ओर से लोदना पुराना रक्षा काली मंदिर के पास कचरा डंप करने से आसपा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:59 PM (IST)
मंदिर के पास कचरा डंप करने का विरोध, निगम के वाहन को रोका
मंदिर के पास कचरा डंप करने का विरोध, निगम के वाहन को रोका

झरिया : नगर निगम की ओर से लोदना पुराना रक्षा काली मंदिर के पास कचरा डंप करने से आसपास के लोग परेशान हैं। गुरुवार को परेशान लोगों ने यहां कचरा डंप करने आए वाहन को रोककर विरोध जताया। निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस कारण कचरा डंप करने आया वाहन लौट गया। क्षेत्र के अजंता पासवान ने बताया कि मंदिर के समीप हर दिन सैकड़ों टन कचरा डंप किया जाता है। सुपरवाइजर आनंद कुमार को लोगों ने बोला कि मंदिर के आसपास क्षेत्र को कचरा डंपिग स्थल में क्यों तब्दील की जा रही है। कचरा से निकलने वाली बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। विरोध करने वालों में अजंता, आशीष कुमार, मनोहर भुइयां, भोला, दीपक आदि थे।

chat bot
आपका साथी