नियोजन के लिए आंदोलन पर उतरे तेतुलमुड़ी के ग्रामीण

नियोजन व मुआवजा सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर तेतुलमुड़ी के ग्रामीण गुरुवार को सड़क पर उतर गए। जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:14 PM (IST)
नियोजन के लिए आंदोलन पर उतरे तेतुलमुड़ी के ग्रामीण
नियोजन के लिए आंदोलन पर उतरे तेतुलमुड़ी के ग्रामीण

संवाद सहयोगी, सिजुआ: नियोजन व मुआवजा सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर तेतुलमुड़ी के ग्रामीण गुरुवार को आंदोलन पर उतर आए और हिलटाप राइज प्राइवेट कंपनी के ओबी लदे वाहनों को रोक दिया। संयुक्त ग्रामीण मोर्चा के बैनर तले आंदोलन कर रहे लोगों के चलते भारी मशीनों के पहिए थम गए। आंदोलनकारी कैंप कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए और मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। मोर्चा अध्यक्ष शंभूनाथ महतो व सचिव जलालुद्दीन अंसारी ने कहा कि तीन अक्टूबर को कंपनी के प्रतिनिधि के साथ हुई वार्ता में दुर्गापूजा के बाद क्रमबद्ध तरीके से बेरोजगारों को नियोजित करने संबंधी लिखित आश्वासन दिया गया था। त्योहार खत्म होने के बाद भी अब तक नियोजन देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जब तक कंपनी अपने वादे को पूरा नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं। विधि व्यवस्था संधारण के लिए जोगता पुलिस कार्यक्रम स्थल पर तैनात थी।

ये है मांग: मूलभूत सुविधा के साथ पुनर्वास, स्थानीय बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण, कार्यावधि आठ घंटे, जल छिड़काव, ब्लास्टिग में खान सुरक्षा महानिदेशालय के नियम का अनुपालन आदि प्रमुख है। आंदोलन में मनोज कुमार, कृष्णा कुमार, सितंबर महतो, जयमंगल महतो, भक्तु महतो, धनिराम महतो, अमित महतो, अनिल महतो, आजिज अंसारी, गीता कुमारी, दीपिका कुमारी, चंपा कुमारी, पूनम कुमारी, कुंती देवी, गुड़िया देवी, देवी कुमारी, कौशल्या कुमारी आदि शामिल थी।

chat bot
आपका साथी