Sahibganj Crime News: देवर ने विधवा भाभी से किया गंदा काम, ग्रामीणों ने दी यह सजा

Sahibganj Crime News ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। प्रारंभ में प्रमोद कुमार साह इससे इन्कार कर रहा था। इसके बाद बुधवार को ग्रामीणों ने उसे शिव मंदिर के समीप रस्सी से बांध दिया। इस मामले की जानकारी बरहेट थाना को करीब एक घंटा बाद मिली।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 01:59 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 01:59 PM (IST)
Sahibganj Crime News: देवर ने विधवा भाभी से किया गंदा काम, ग्रामीणों ने दी यह सजा
देवर को बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ( फोटो जागरण)।

बरहेट (साहिबगंज), जेएनएन। बरहेट थाना क्षेत्र के सिमलढाप गांव के लोगों ने बुधवार को प्रमोद कुमार साह की शादी उसकी विधवा भाभी पुतुल देवी से करा दी। पुतुल देवी ने दो अप्रैल को प्रमोद कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। प्रारंभ में प्रमोद कुमार साह इससे इन्कार कर रहा था। इसके बाद बुधवार को ग्रामीणों ने उसे शिव मंदिर के समीप रस्सी से बांध दिया। इस मामले की जानकारी बरहेट थाना को करीब एक घंटा बाद मिली। इसके बाद बरहेट थाना पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार दल बल के साथ पहुंचे और उसे बंधन से मुक्त कराया।

पंचायत हुई जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से पुतुल देवी की शादी प्रमोद कुमार साह से करा दी। बाद में लड़की के पिता तथा लड़के के पिता भी पहुंचे। पुलिस ने कोरोना काल में इस तरह के कार्य पर रोक लगाने के लिए कोई पहल नहीं की। शिव मंदिर में दोनों का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया गया तथा मांग भर कर पति-पत्नी का दर्जा दिया गया। विवाह के बाद गांव के ग्रामीणों के उपस्थिति में बांड भी बनाया गया तथा हस्ताक्षर कर दोनों को पति पत्नी का दर्जा दिया गया। यह विवाह दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रही।

chat bot
आपका साथी