Jharkhand: पश्चिम बंगाल से झारखंड में चोरी करने आए दो को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद साहिबगंज पुलिस के हवाले किया

घटनास्थल से कुछ दूर से ग्रामीणों ने बिना नंबर प्लेट की एक बाइक देखी। इसी से तीनों चोर अब्दुल्लापुर आए थे। पुलिस को खबर मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहड़वा प्रमोद कुमार मिश्रा और कोटालपोखर थाना प्रभारी रामहरिश निराला पहुंचे।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 01:51 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 01:51 PM (IST)
Jharkhand: पश्चिम बंगाल से झारखंड में चोरी करने आए दो को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद साहिबगंज पुलिस के हवाले किया
ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर। साहिबगंज में चोरी करने पश्चिम बंगाल के फरक्का से आए थे।

कोटालपोखर (साहिबगंज), जेएनएन। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में फिरोजा बीवी के घर चोरी करने पहुंचे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि तीसरा चोर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने दोनों चोरों की पहले पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों चोर पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के नया घोड़ाईपाड़ा से चोरी करने के लिए आए थे। साहिबंगज जिले में सीमावर्ती पश्चिम बंगाल से आए दिन अपराधी आते हैं। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अब्दुल्लापुर गांव की फिरोजा बीवी के घर शनिवार की रात तीन चोर घुस गए। चोर घर में छानबीन करने लगे तभी फिरोजा की नींद खुल गई। उसने आवाज लगाई तो घर में घुसे तीनों चोर घर के सामने का दरवाजा खोलकर भागने लगे। फिरोजा बीवी के शोर करते ही घर के और आसपास के लोग जग गए। कुछ लोगों ने भागते चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों ने एक चोर को गांव से कुछ दूरी पर गुमानी नदी के किनारे पकड़ लिया। दूसरा चोर नदी में कूदकर नदी के उस पार चांदपुर पहुंच गया लेकिन हल्ला सुनकर चांदपुर गांव के लोगों ने उस चोर को भी पकड़ लिया। वहीं, तीसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
  

घटनास्थल से कुछ दूर से ग्रामीणों ने बिना नंबर प्लेट की एक बाइक देखी। इसी से तीनों चोर अब्दुल्लापुर आए थे। पुलिस को खबर मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहड़वा प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे कोटालपोखर थाना प्रभारी रामहरिश निराला और बरहड़वा थाना के पुअनि नितीश कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली और दोनों चोर को हिरासत में ले लिया और बाइक जब्त कर ली। पकड़े गए चोरों ने पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के नया घोड़ाईपाड़ा के 21 वर्षीय ताजीमुल शेख व 22 वर्षीय पिंटू शेख के रूप में परिचय दिया। फरार साथी का नाम सलीम सेख बताया।

सलीम शेख ने बनाया था प्लान

पकड़े गए दोनों चोरों ने बताया कि सलीम शेख ने प्लान बनाया। उसी के कहने तीनों बाइक से अब्दुल्लापुर गांव आए थे। बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ दिया। इसके बाद छत पर चढ़कर घर के अंदर घुस गए। कुछ सामान हाथ लगा था कि घरवाले जग गए और तब वे लोग भागने लगे। फोन और पैसे के संबंध में पूछने पर बताया कि सलीम लेकर भाग गया है।

गृहस्वामी गुलाम रब्बानी की शिकायत पर तीनों चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। गुलाम रब्बानी ने दो एंड्रायड फोन और लगभग 1400 नकद चोरी होने की शिकायत की है।
-नितीश कुमार राय, थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी