बंद कमरे से इस हाल में पकड़े गए प्रेमी युगल, ग्रामीणों की जिद पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

युवक की जमकर पिटाई करने के बाद गलफारबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव को बुलाकर सौप दिया। पुलिस लड़का और लड़की को थाने ले गई। इस बात की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हुई तो पुलिस से कुछ समय मामले को आपस में सुलझाने के लिए लिया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 11:58 AM (IST) Updated:Fri, 10 Dec 2021 04:23 AM (IST)
बंद कमरे से इस हाल में पकड़े गए प्रेमी युगल, ग्रामीणों की जिद पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गलफरबाड़ी में ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, गलफरबाड़ी। प्रेमी-प्रेमिका अक्सर मिलते थे। प्रेमी पड़ोस के राज्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से मिलने के लिए झारखंड के धनबाद के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में चला आता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव के युवक नाराज थे। वह माैके की तलाश में थे। प्रेमी जब प्रेमिका से मिलने आया तो युवक सतर्क हो गए। जब दोनों बंद कमरे में आपस में मिल रहे थे तो धावा बोल दिया। प्रेमी की जमकर पिटाई की। फिर पुलिस को बुलाकर प्रेमी-प्रेमिका को हवाले कर दिया। मामला प्रेम-प्रसंग का होने के कारण पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं करना चाहती थी। लेकिन ग्रामीणों के दबाव पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर युवक को धनबाद जेल भेज दिया। 

24 घंटे तक मामला नहीं सुलझने पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

24 घंटे के बाद भी प्रेमी युगल का मामला नहीं सुलझ्ने पर गलफरबाड़ी ओपी पुलिस ने प्रेमी युवक के विरुद्ध यौन शोषण का मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को आरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा और लड़की का मेडिकल के लिए धनबाद भेजा जाएगा। दोनो प्रेमी युगल फिलहाल पुलिस की निगरानी में ओपी में ही है।

क्या है मामला

एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के मोची टोला के कुछ युवकों ने मंगलवार की शाम को पुरुलिया जिले के मुरारडीह निवासी अभिजीत बाउरी को उसकी प्रेमिका के घर मोची टोला मे मिलते हुए पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई करने के बाद गलफारबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव को बुलाकर सौप दिया। पुलिस लड़का और लड़की को थाने ले गई। इस बात की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हुई तो पुलिस से कुछ समय मामले को आपस में सुलझाने के लिए लिया गया। इसके बाद दोनों के स्वजनों के साथ कई बार बैठक हुई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला।

लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए नहीं हुए तैयार

लड़की पक्ष का कहना था कि लड़का शादी करेगा तब कोई बात बनेगी। परंतु लड़का पक्ष के लोग शादी करने से इंकार कर दिया। अंतः बुधवार की शाम पांच बजे लड़की की लिखित शिकायत पर लड़के के विरुद्ध शादी का झांसा देकर एक वर्ष से यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया। इधर आरोपित अभिजीत का कहना है कि वह अपने मामा घर आया था। उसे बेवजह फंसा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी