Dumka: जमीन विवाद में वृद्ध को मारी गोली, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर की पिटाई

रतन अपने तीन चार साथियों के साथ वृद्ध के घर पर हमला बोल दिया। वृद्ध व उसके बेटे अमित को सामने देखते ही पिस्टल से तीन गोली चला दी। कमर में गोली लगने से वृद्ध घायल हो गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 03:17 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 03:17 PM (IST)
Dumka: जमीन विवाद में वृद्ध को मारी गोली, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर की पिटाई
Dumka: जमीन विवाद में वृद्ध को मारी गोली, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर की पिटाई

दुमका, जेएनएन। दमका के जामा थाना क्षेत्र के बिराजपुर भैंसा गांव में बुधवार की दोपहर जमीन विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध गिरेंद्र रावत को गोली मार दी गई। गोली लगने से रावत की स्थिति गंभीर है। दुमका मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोली मारने वाले रतन को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। पेड़ में बांधकर ग्रामीणों ने पिटाई की। 

पुलिस की माने तो दोपहर को अचानक रतन अपने तीन चार साथियों के साथ वृद्ध के घर पर हमला बोल दिया।  वृद्ध व उसके बेटे अमित को सामने देखते ही पिस्टल से तीन गोली चला दी। कमर में गोली लगने से वृद्ध  घायल हो गया, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव वालों ने हमलावरों का पीछा किया और  मुख्य आरोपी रतन को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पेड़ से बांध दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी की जान बचाई। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। 

chat bot
आपका साथी