Corona की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शुरू हुआ ग्राम संवाद अभियान, चिकित्सक बताएंगे रोग के लक्षण

धनबाद में अब तक 11.11 लाख लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाया गया है। इसमें लगभग 9 लाख लोगों को पहला डोज लगाया गया है। बाकी बचे लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 12:07 PM (IST)
Corona की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शुरू हुआ ग्राम संवाद अभियान, चिकित्सक बताएंगे रोग के लक्षण
कोरोना से बचाव के लिए टीका ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला में इसकी पहचान और सामुदायिक जागरुकता को लेकर ग्राम संवाद अभियान शुरू किया गया है। सरकार के निर्देश के बाद जिला और प्रखंड स्तर पर कमेटी गठित की गई है। जन जागरूकता और ग्राम संवाद के माध्यम से लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से अवगत कराया जाएगा। सिविल सर्जन डा.श्याम किशोर ने बताया कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए खासकर ग्रामीण इलाकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर टीम तैयार की गई है। जिसमें पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। प्रत्येक गांव में ग्राम संवाद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चिकित्सक लोगों को वायरस की प्रकृति, उसके बदलाव, रखरखाव के तरीके आदि के बारे में जानकारी देंगे।

प्रखंडों में शुरू हुआ अभियान

ग्राम संवाद को लेकर जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति को प्रशिक्षण देने के बाद अब प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया है। जिले के सभी प्रखंडों में यह अभियान शुरू किया गया है। इसमें खासकर बच्चों को विशेष निगरानी करने की सलाह दी गई है। संभावित तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमित होने का खतरा ज्यादा बताया गया है। फिलहाल कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जबकि इससे नीचे के उम्र के बच्चों के लिए अभी तक वैक्सीन नहीं आया है। जागरूक रहकर और कोविड गाइडलाइन का पालन करके इससे बचा जा सकता है।

जिले में अब तक 11.11 लाख लोगों को लगा टीका

जिला में अब तक 11.11 लाख लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाया गया है। इसमें लगभग 9 लाख लोगों को पहला डोज लगाया गया है। बाकी बचे लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। पहले की तुलना में अब लोग टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे हैं। तीसरी लहर की तैयारी के लिए जिले में पीडियाट्रिक वार्ड और सामान्य कोविड-19 वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसके लिए लगातार कोशिश कर रहा है।

chat bot
आपका साथी