टुंडी में दोपहर 3 बजे तक पड़ेंगे वोट, अन्य पांच सीटों पर शाम 5 बजे की डेडलाइन

धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अमित कुमार ने कहा कि धनबाद जिले की छह विस सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होना सुनिश्चित है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 04:19 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:14 AM (IST)
टुंडी में दोपहर 3 बजे तक पड़ेंगे वोट, अन्य पांच सीटों पर शाम 5 बजे की डेडलाइन
टुंडी में दोपहर 3 बजे तक पड़ेंगे वोट, अन्य पांच सीटों पर शाम 5 बजे की डेडलाइन

धनबाद : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अमित कुमार ने कहा कि धनबाद जिले की छह विस सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होना सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फार्म एक चस्पा करने के साथ ही गजट प्रकाशित कर दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया 29 नवंबर तक चलेगी। डीसी अमित कुमार शुक्रवार को कार्यालय के सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि टुंडी विधानसभा में मतदान का समय सुबह सात से शाम तीन बजे तक होगा। अन्य सभी पाच विधानसभा में मतदान सुबह सात से पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 23 व 24 नवंबर को अवकाश के कारण नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। 25 से यथावत कार्यालय समयावधि में प्रक्रिया बहाल रहेगी।

उन्होंने बताया कि छह विधानसभा में कुल 2378 मतदान केंद्र हैं। इसमें पीएसएल 1310 हैं। पुरुष मतदाता की संख्या 1029742, महिला मतदाता की संख्या 893025, थर्ड जेंडर 29 मतदाता हैं। सर्विस इलेक्टर्स 3499 जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 1926295 है।

उन्होंने बताया आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक पाच मामले दर्ज हुए हैं। सभी प्रॉपर्टी एक्ट के संबंध में हैं। आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला में 45 एफएसटी और 18 एसएसटी टीम गठित की गई है। 21 चेकनाका बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1393 आ‌र्म्स लाइसेंस निर्गत हैं। इसमें 857 जमा लाइसेंस धारकों ने जमा कर लिए हैं। अब तक 19 आ‌र्म्स लाइसेंस रद किए गए हैं। शीघ्र ही अन्य का भी लाइसेंस रद किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी