IRCTC: रांची से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस...जानें किन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

प्रखंड से बंगाल जाने वाले और बंगाल से झारखंड आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन 18 चलेगी इसकी तैयारी शुरू हो गई है झारखंड से बंगाल को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी रेलवे ने दी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:43 PM (IST)
IRCTC: रांची से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस...जानें किन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
रांची से हावड़ा जाने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बोकारो और धनबाद में नहीं होगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद : झारखंड से बंगाल जाने वाले और बंगाल से झारखंड आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन-18 चलेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड से बंगाल को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। इस ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी हो गया है। हावड़ा रेल मंडल के डीआरएम ने ट्विटर पर इस प्रस्तावित ट्रेन की जानकारी साझा की है।

हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस

हावड़ा से सुबह 8:00 बजे खुल कर दोपहर 12:55 पर रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से दोपहर 3:20 में खुलेगी और रात 8:10 पर हावड़ा पहुंचाएगी।

 झारखंड की पहली बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

 रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड की पहली ट्रेन होगी। देश के अन्य हिस्से में वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। झारखंड में अब तक किसी रूट पर बंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। रांची हावड़ा के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

 धनबाद और बोकारो के यात्रियों को नहीं मिलेगा मौका

 रेलवे ने इस ट्रेन का रूट रांची से पुरुलिया और अनाड़ा होकर तय किया है। ऐसे में ट्रेन रांची से खुलकर मुरी तक तो आएगी, पर मुरी से पुरुलिया की ओर मुड़ जाएगी।इस वजह से बोकारो और धनबाद के यात्रियों को बंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का मौका नहीं मिलेगा। पुरुलिया वाले रूट से चलने के कारण इस ट्रेन में उसी रूट के यात्री सफर कर सकेंगे।

 रांची-हावड़ा के बीच प्रस्तावित रूट

 रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस मुरी,कुस्तौर ,पुरुलिया, अनाडा, मोहनपुर, अंडाल और दानकुनी होकर चलेगी।

130 होगी रफ्तार, 4 घंटे 55 मिनट में 403 किमी 

रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। रांची से हावड़ा के बीच 403 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 55 मिनट में तय करेगी।

chat bot
आपका साथी