धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

भूली वाल्मीकि नगर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वावधान मेंमहर्षि वाल्मीकि की जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक व विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस नेता अनंतनाथ सिंह अरुण सिंह राजू प्रसाद हरि ने वाल्मीकि जी की तस्वीर पर माला चढ़ा कर पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:04 PM (IST)
धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

भूली : भूली वाल्मीकि नगर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वावधान मेंमहर्षि वाल्मीकि की जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक व विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस नेता अनंतनाथ सिंह, अरुण सिंह, राजू प्रसाद हरि ने वाल्मीकि जी की तस्वीर पर माला चढ़ा कर पूजा अर्चना की। अतिथियों का स्वागत प्रदेश महामंत्री गंगा वाल्मीकि ने स्वागत किया। संचालन मानस रंजन पाल व धन्यवाद ज्ञापन राजू दास ने किया। इस मौके पर सरजू सिंह, मिथलेश पासवान, कैलाश गुप्ता, अशोक यादव, मनोज सिंह, दिनेश यादव, राजू वाल्मीकि, अरुण कुमार मंडल, दीपक महतो, मंटू दास, राजू दास, किशन वाल्मीकि आदि थे।

वहीं भूली भाजपा मंडल ने वाल्मीकि नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि भवन में शरद पूर्णिमा उत्सव और वाल्मीकि जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा उत्तर प्रदेश के सांसद सह अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाऊरी व धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया। मौके पर सतेंद्र ओझा,मनोज मालाकार, मनोज गुप्ता, मनमोहन सिंह, लड्डू सिंह, रंजीत कुमार, अशोक यादव, कमल किशोर, ऋषभ राज, प्रयाग रविदास, महेश सिंह आदि शामिल थे। पुटकी में मनी वाल्मीकि जयंती

पुटकी : बागी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में वाल्मीकि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव बालेश्वर बाउरी ने किया। मौके पर वक्ताओं ने उनके चित्र पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। मुकेश कुमार गुप्ता, सुरेश दास, प्रहलाद गौड़, मो. रफीक अंसारी, राम भगत तांती, श्रीराम रजक, अक्षय बाउरी, राजाराम, शंकर पासवान, विजय, दरोगा शर्मा, युधिष्ठिर बाउरी, लालबाबू, संजय बाउरी, चांद बाउरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी