झरिया में मनाई गई वाल्मीकि जयंती

झरिया ईस्ट कोयरीबांध बाल्मीकि मोहल्ला में बुधवार को भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज की ओर वाल्मीकि जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:58 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:58 PM (IST)
झरिया में मनाई गई वाल्मीकि जयंती
झरिया में मनाई गई वाल्मीकि जयंती

संस, लोदना : झरिया ईस्ट कोयरीबांध बाल्मीकि मोहल्ला में बुधवार को भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज की ओर से महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई गई। यूपी बुलंदशहर के सांसद सह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डाक्टर भोला सिंह, कांके के विधायक समरी लाल, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह मुख्य रूप से शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि बाल्मीकि की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। सांसद डा भोला सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोग साहसी और ईमानदार होते हैं। हिदुत्व की रक्षा के लिए हमेशा खडे़ रहते हैं। हम सभी वाल्मीकि के संतान हैं। महर्षि बाल्मीकि समाज से ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। सादा जीवन उच्च विचार। जीवन जीने की सीख हमलोगों को दी, लेकिन हमलोग पश्चिमी सभ्यता की ओर भाग रहे हैं। कहा कि वाल्मीकि के कारण ही हमलोगों का प्रभु श्रीराम से परिचय हुआ। कहा कि लोग कहते हैं कि वाल्मीकि समाज को झाड़ू लगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे मिथ्या साबित कर दिया। प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि समाज के लोगों के पैर धोकर उनको सम्मन दिया। भाजपा सरकार दलित समाज के लिए कई योजनाएं लाकर उन्हें समान अधिकार दे रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस, सपा, राजद, झामुमो की सराकर है। वहां दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। कांके के विधायक समरी लाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर ही एकता व शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी व धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने महर्षि वाल्मीकि का गुणगान किया। कहा कि हम सभी श्रीराम के वंशज हैं। महर्षि वाल्मिकी के रामायण से ही हम राम के रामराज्य के बारे में जाना है।

मौके पर वाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी कांगडा, विशाल वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, गंगा वाल्मीकि, जैकी वाल्मीकि, शिव वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, अखिलेश सिंह, योगेंद्र यादव, राजकुमार अग्रवाल, विक्रमा सिंह, आशीष पासवान, राजेश पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी