कोविड-19 टीकाकरण का पाकुड़ में ड्राय रन, दो स्थानों पर लगाया जा रहा टीका

पाकुड़ में टीकाकरण का ड्राय रन दो स्थानों पर हो रहा है। इसके लिए सदर अस्पताल एवं हिरणपुर प्रखंड स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र डांगापाड़ा में व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। यह ड्राय रन आम लोगों के लिए नहीं है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 11:15 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 11:15 AM (IST)
कोविड-19 टीकाकरण का पाकुड़ में ड्राय रन, दो स्थानों पर लगाया जा रहा टीका
सदर अस्पताल एवं हिरणपुर प्रखंड स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र डांगापाड़ा में टीकाकरण की व्यवस्था।

पाकुड़, जेएनएन। कोविड 19 वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर है। कोरोना वायरस टीकाकरण का ड्राय रन शनिवार को पाकड़ में शरू हुआ। टीकाकरण का ड्राय रन दो स्थानों पर हो रहा है। इसके लिए सदर अस्पताल एवं हिरणपुर प्रखंड स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र डांगापाड़ा में व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। यह ड्राय रन आम लोगों के लिए नहीं है। 

शुक्रवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने टीकाकरण से संबंधित जरूरी दिशा - निर्देश दिया। पदाधिकारियों ने प्रतिक्षालय कक्ष, टीकाकरण कक्ष  एवं पर्यवेक्षण कक्ष का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि कहीं भी किसी तरह की कोई चूक नहीं हो इसे सुनिश्चित करें। दोनों केंद्रों पर कोविड-19 की सुरक्षा गाइड लाइन का अनुपालन किया जाए। उन्होंने शुक्रवार शाम माकड्रिल करने को कहा।   

उपायुक्त ने कहा कि राज्य के कुछ ही जिलों में यह ड्राय रन हो रहा है। ऐसे में राज्य एवं केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग स्तर से भी इसकी मानीटङ्क्षरग की जाएगी। इसलिए जिन्हें जो दायित्व दिया गया है उसका अनुपालन ससमय करें। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सभी कमरों में सूचना के लिए फ्लैक्स लगाने को कहा। केंद्र के बाहर हैंड वाङ्क्षसग कीट, मास्क सैनेटाइजर आदि की व्यवस्था सीएस एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सुनिश्चित करने को कहा। दूसरे राउंड में अन्य लोगों को टीका लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी