पूरी सेवा, भावना व लगन के साथ मरीजों को सेवा दे रही है उषा सुमी मरांडी Dhanbad News

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रही है। और संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। जिले के स्वास्थ्य कर्मी दिन रात एक कर मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:14 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:17 AM (IST)
पूरी सेवा, भावना व लगन के साथ मरीजों को सेवा दे रही है उषा सुमी मरांडी Dhanbad News
संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रही है। और संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।  ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। जिले के  स्वास्थ्य कर्मी दिन रात एक कर मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। उसी प्रकार सदर अस्पताल धनबाद में कार्य कर रही लैब टेक्नीशियन उषा सुमी मरांडी  इन  दिनों  सैंपल की जांच में अपनी सेवा दे रही है। कोरोना की पहली लहर से ही बेखौफ होकर मरीजों की सेवा में लगी हुई है। उषा सुमि मरांडी बताती है कि निरंतर कोरोना काल में कार्य करती आ रही है। इस कठिन परिस्थिति में भी पूरी सेवा, भावना व लगन के साथ जुटी हुई है।

बताई कि शुरुआती दौर में कोरोना वायरस की जानकारी के बाद मन में थोड़ी हिचकिचाहट व डर थी। क्योंकि  विदेशों में  कोरोना से  मरने वाले मरीजों की  खबर हमेशा सुनने को मिलती थी। पर जैसे-जैसे दिन बीतते गए मन का डर सेवा कार्य में बदल गया।  सेवा भाव के आगे डर पूरी तरह समाप्त हो गया। अब तो लगने लगा है कि मानव सेवा ही मन की शांति है। इसी बात को ध्यान में रखकर बेखौफ होकर कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में सेवा कर रही हूं आगेे भी करती रहूंगी। उनके इस कार्य से घर के बड़े बुजुर्ग अत्यंत हर्ष है सभी का मानना है कि देश की इस कठिन परिस्थिति में हमारे घर से भी कोई सदस्य अपना योगदान देश हित के लिए दे रहा है। यहां तक कि वे सभी लोगों को बताती है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। अत्यंत आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचे। शारीरिक दूरी का पालन करें। ताकि आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सुरक्षा।

chat bot
आपका साथी