यूजर चार्ज बैंक मोड़ चैंबर को स्वीकार नहीं

धनबाद धनबाद नगर निगम की ओर से लगाया गया यूजर चार्ज तानाशाही फरमान है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह बातें बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रमोद गोयल ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:43 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:43 AM (IST)
यूजर चार्ज बैंक मोड़ चैंबर को स्वीकार नहीं
यूजर चार्ज बैंक मोड़ चैंबर को स्वीकार नहीं

धनबाद : धनबाद नगर निगम की ओर से लगाया गया यूजर चार्ज तानाशाही फरमान है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह बातें बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रमोद गोयल ने कही। उन्होंने कहा कि चार बाथरूम वाले आवास के लिए 50 रुपये और एक शौचालय वाले दुकान का चार्ज चार गुना, यह समझ से परे है। यूजर चार्ज लागू करने की तिथि बढ़ाने की जो घोषणा निगम ने की है, उससे कोई फायदा नहीं होने वाला। इसे निरस्त करना चाहिए। गोयल ने कहा कि निगम शहर की साफ सफाई कराने में विफल है। विभिन्न शुल्क की पूरी वसूली की जा रही है। मोहल्ला व सड़क कर, गालियों का कर, अनुमति पत्र, शादी विवाह पर कर, वॉक करने पर कर, घर में कार पार्किंग पर कर, वाहन कर समेत कई तरह की वसूली पर निगम का ध्यान है। जबकि शहर में प्रदूषण रोकने को कोई उपाय नहीं है। वर्षा जल संचयन को लेकर कोई प्लान नहीं है। निगम को अपने कार्यो का अवलोकन करना चाहिए अन्यथा व्यापारियों के विरोध के लिए उन्हें तैयार रहना होगा। गोयल ने कहा कि पिछले दिनों चैंबर प्रतिनिधि मंडल ने अपनी बातों से निगम को अवगत करा दिया है। अब यदि उस पर सुनवाई नहीं होती तो चैंबर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

chat bot
आपका साथी