महिला शिक्षकों को तीज व जिउतिया पर्व पर नहींं म‍िलेगी छुट्टी, नए कैलेंडर में छुुुट्टी का प्रावधान नहीं

नए नियम के तहत अब महिला शिक्षकों को तीज और जिउतिया पर्व पर छुट्टी लेनी होगी। अब तक इन दोनों पर्व पर जिला स्तर पर जारी हाेने वाले कैलेंडर में अवकाश मिलता था। लेकिन राज्य स्तर से जारी छुट्टी कैलेंडर में अब दोनों छुटटी नहीं है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:01 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:01 AM (IST)
महिला शिक्षकों को तीज व  जिउतिया पर्व पर नहींं म‍िलेगी छुट्टी, नए कैलेंडर में छुुुट्टी का प्रावधान नहीं
नए नियम के तहत अब महिला शिक्षकों को तीज और जिउतिया पर्व पर छुट्टी लेनी होगी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : नए नियम के तहत अब महिला शिक्षकों को तीज और जिउतिया पर्व पर नहींं म‍िलेगी छुट्टी। अब तक इन दोनों पर्व पर जिला स्तर पर जारी हाेने वाले कैलेंडर में अवकाश मिलता था। लेकिन राज्य स्तर से जारी छुट्टी कैलेंडर में अब दोनों छुटटी नहीं है।

जिसके लिए महिला शिक्षिकाओं को इसके लिए अलग से अवकाश लेना होगा। पहले जिलास्तर पर कैलेंडर जारी किया गया था। लेकिन निदेशालय के आदेश पर कैेलेंडर वापस ले लिया गया। नए कैलेंडर में कुल 60 छुट्टियां देने की घोषणा की गई है। सरस्वती पूजा के अवसर पर स्कूल बंद रहेगा।

उर्दू शिक्षकों के लिए अलग से कोई अवकाश जारी नहीं किया गया है। जिलास्तरीय छुटटी में उर्दू स्कूलों के लिए अलग से छुटटी निर्धारित की जाती थी। वहीं नए साल में गर्मी 18 दिन 17 मई से पांच जून तक निर्धारित है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से अवकाश जारी होने पर पूरे राज्य के प्रारंभिक स्कूलों के लिए यह प्रभावी रहेगा। 

कैलेंडर पर विवाद 

प्राथमिक स्कूलों के लिए जारी छुटटी कैलेंडर को लेकर विवाद हो गया है। स्थानीय और उर्दू छुटटी को अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। कई शिक्षक संघों ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए जारी कैलेंडर का विरोध किया है। अब प्राथमिक व हाईस्कूल का छुट्टी कैलेंडर एक ही हो गया है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव नंद किशोर सिंह ने कहा कि इस अवकाश तालिका में उर्दू विद्यालयों के लिए अवकाश की गणना कम होगी। शुक्रवार को उर्दू विद्यालय में छुटटी का दिन रहता है। जबकि इस अवकाश तालिका में 60 दिनों की गणना शुक्रवार लेकर किया गया है। उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश देने की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी