कंबल नहीं मिलने से नाराज वार्ड पार्षदों ने अंचल कार्यालय में किया हंगामा

कंबल नहीं मिलने से नाराज चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने शुक्रवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:23 PM (IST)
कंबल नहीं मिलने से नाराज वार्ड पार्षदों ने अंचल कार्यालय में किया हंगामा
कंबल नहीं मिलने से नाराज वार्ड पार्षदों ने अंचल कार्यालय में किया हंगामा

संस, गलफरबाड़ी : कंबल नहीं मिलने से नाराज चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने शुक्रवार को एग्यारकुंड अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा किया। वार्ड पार्षदों का कहना है कि कंबल आए दो महीने बीत गए है, परंतु हमलोगों को कंबल नहीं मिल पा रहा है। बाद में सीओ द्वारा आदेश दिये जाने के बाद मामला शांत हुआ। पार्षदों ने बताया कि नाजीर के नहीं रहने का हवाला देकर वापस जाने को कहा जा रहा था। इसके पहले हम सभी को कंबल लेने से पहले यूसी मांगा गया था। जब तक कंबल वितरण नहीं करेंगे तब तक यूसी कहां से जमा कर पाएंगे। अंचलाधिकारी अमृता कुमारी उपायुक्त के दौरे का जायजा लेने मैथन कालीमाटी गई हुई थीं। अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक सुमित्रो मंडल ने वार्ड पार्षदों को बहुत समझाने की कोशिश की, परंतु वार्ड पार्षद मानने को तैयार ही नहीं थे। पार्षदों ने कहा कि यदि अंचल से आज कंबल नहीं दिया जाता है तो उपायुक्त महोदय से दूरभाष पर बात कर कंबल नहीं मिलने की शिकायत करेंगे। प्रधान लिपिक ने कहा कि नाजीर आज छुट्टी पर हैं और नाजीर ही नगर परिषद के अधिकारी से कंबल की रिसीविग करवाएंगे। फिर वार्ड पार्षदों ने दूरभाष पर अंचलाधिकारी से बात की। अंचलाधिकारी ने अंचल कार्यालय के कर्मचारियों को वार्ड पार्षदों को कंबल देने का आदेश जारी किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। पार्षदों ने कहा कि 9 वार्ड पार्षद पहले कंबल ले चुके हैं और 12 बाकी है। इसमें आज 6 वार्ड पार्षद कंबल लेने पहुंचे हैं। मौके पर सुनीता देवी, रानी केराई, पियूषी कांजीलाल, प्रतीमा देवी, नसीमा खातुन, शमीमा जयाउद्दीन और वुल्टी दे मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी