धनबाद के लोदना एरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

लोदना ओपी क्षेत्र के लिलोरी पथरा गुड़िया के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने लोदना ऊ पी पुलिस व पूर्व वार्ड पार्षद संजय को दी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:56 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:56 PM (IST)
धनबाद के लोदना एरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,  पुलिस छानबीन में जुटी
लोदना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी।

जासं, झरिया/लोदना : लोदना ओपी क्षेत्र के लिलोरीपथरा जोड़ियां के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्र के लोग जोड़िया के पास जुटने लगे। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने लोदना ओपी पुलिस व पूर्व वार्ड पार्षद संजय यादव को दी। पुलिस, पूर्व पार्षद व निगम के लोग मौके पर पहुंचे। शव को देखने से कई दिन पुराना लग रहा है। लोगों का कहना है कि दूर से पानी में बह कर शव यहां तक आया है। पानी पास के गोफ में जा रहा है। शव यहीं पर फंसा है। शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लोदना ओपी प्रभारी ने कहा कि शव लगभग 10 दिन पूर्व का बताया जाता है। वरीय अधिकारी को घटना की जानकारी दी है।

शव निकालने के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है। दूसरी और लोदना ओपी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चा है।

chat bot
आपका साथी