Jal Jeevan Mission: झारखंड की प्रगति से केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री निराश, पाकुड़ देश में सबसे पीछे

जल जीवन मिशन में झारखंड बहुत पीछे है। 2024 तक देश भर में घर-घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है। कई राज्यों के कई जिलों में अब तक 44 फीसदी काम पूरा हो गया है। झारखंड में अब तक मात्र 15 फीसदी ही काम पूरा हुआ है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 10:13 PM (IST)
Jal Jeevan Mission: झारखंड की प्रगति से केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री निराश, पाकुड़ देश में सबसे पीछे
केंंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, देवघर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि जल जीवन मिशन में राष्ट्रीय औसत से तुलनात्मक तौर पर झारखंड बहुत पीछे है। 2024 तक देश भर में घर-घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है। कई राज्यों के कई जिलों में अब तक 44 फीसदी काम पूरा हो गया है। झारखंड में अब तक मात्र 15 फीसदी ही काम पूरा हुआ है। देश भर की बात करे तो जल जीवन मिशन में दस जिले सबसे नीचे हैैं। इसमें संताल परगना के सात जिले हैैं। उसमें सबसे नीचे पाकुड़ है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल जीवन मिशन में काम करने के लिए राशि की कमी नहीं है। झारखंड सरकार जितनी राशि की मांग करेगी, केंद्र देने को तैयार है। 50 हजार करोड़ पड़े हैैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले हैैं कि जिस राज्य को जितनी राशि चाहिए, उसे दिया जाए। शर्त यही है कि काम समय पर पूरा हो।

2025 तक देश भर में 20 फीसद वाहन इलेक्ट्रिक होंगे

प्रहलाद पटेल ने कहा कि 2025 तक देश भर में 20 फीसद वाहन इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। इस दिशा में संजीदगी से काम चल रहा है। 40 फीसद सौर बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। पेट्रोल की जगह इथेनाल का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इथेनाल का उत्पादन तेजी से बढ़ाया जाएगा। ऐसा कर विदेश पर निर्भरता कम की जाएगी।

देवघर में मिनी फूड पार्क की पहल होगी

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार को बाबा धाम आए। भोले बाबा को जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि अब मेगा फूड प्रोसेङ्क्षसग पार्क की योजना नहीं है। देवघर में मिनी फूड पार्क की पहल करेंगे। देवघर चैैंबर आफ कामर्स इसके लिए आगे बढ़े तो केंद्र सरकार भी हर मुमकिन सहयोग को तैयार हैैं। देवघर परिसदन में चैैंबर अध्यक्ष आलोक कुमार मल्लिक के नेतृत्व में कारोबारियों से मिलने के बाद प्रहलाद पटेल ने कहा कि मिनी फूड पार्क बनने से किसान समृद्ध होंगे। वे आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। रोजगार का भी सृजन होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इससे महंगाई भी नियंत्रण में आ जाएगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कृषि कानून वापस लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद इस विषय पर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं, तो इसपर अब कहने को कुछ नहीं है।

chat bot
आपका साथी