Dhanbad Crime News: नाबालिग प्रेमी जुड़ा हुए घर से गायब थाना में परिजन ने किया हंगामा

प्रेमी जोड़ा ट्यूशन पढ़ने के दौरान रफूचक्कर हो गए इधर दोनों के परिजन शुक्रवार को सरायढेला थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया दोनों के परिजन एक दूसरे पर उनके बच्चे को भगाने का आरोप लगा रहे थे लड़की पुलिस लाइन की रहने वाली है जबकि लड़का नूतनडी का निवासी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:55 AM (IST)
Dhanbad Crime News: नाबालिग प्रेमी जुड़ा हुए घर से गायब थाना में परिजन ने किया हंगामा
मौलिक प्रेमी जोड़े घर से भागे। दोनों के माता-पिता लगा रहे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप।

जागरण संवाददाता,धनबाद: प्रेमी जोड़ा ट्यूशन पढ़ने के दोरान रफुचक्कर हो गए। इधर दानों के परिजन शुक्रवार को सरायढेला थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया। दोनों के परिजन ही एक दूसरे पर उनके बच्चे को भगाने का आरोप लगा

रहे थे। लड़की पुलिस लाइन की रहने वाली है जबकी लड़का नूतनडीह का निवासी है। बताया कि दोनों साथ में ट्यूशन पढ़ते थे। गुरुवार को दोनों ही लापता हो गए। थाना पहुंचे छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के व उसके परिजनों के बहकावे में आकर उनकी पुत्री घर से गहने व पैसे लेकर चली गई। वहीं लड़के के परिजनों ने भी छात्रा पर बहला-फुसला की भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष ने सरायढेला थाने में इसकी लिखीत शिकायत की है।

फेसबुक से हुई थी दोस्ती: दोनों नाबालिग छात्रों की दोस्ती फेसबुक से शुरु हुई थी। उसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। दोनों ने सिर्फ एक ही जगह ट्यूशन पढ़ा। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई इसके बाद वालों घर से फरार हो गए।

छात्रा घर में कर चुकी थी अपने प्रेम की बात: छात्रा अपने घर में अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात कर चुकी थी। अभी से ही वह इस युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। इस पर उसके घर वालों ने कई बार उसे फटकार लगाई थी मगर वह नहीं मानी और शुक्रवार की सुबह दोनों गायब हो गए।

पुलिस कर रही है तलाश: इस मामले में सरायढेला थाना प्रभारी किशोर तिर्की ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस जुट गई है। दोनों का मोबाइल लोकेशन बंगाल की और बता रहा है पुलिस की एक टीम को कल रात ही बंगाल रवाना कर दिया गया है हालांकि अभी दोनों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है मगर जल्द वह पकड़े जाएंगे।

chat bot
आपका साथी