कुइयां क्षेत्र में दो हजार लोगों को 15 दिनों से नहीं मिल रहा पानी

संस तिसरा कुइयां कोलियरी जीरो सिम खदान का मोटर पंप 15 दिनों से खराब है। इसकी वजह से इला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:43 PM (IST)
कुइयां क्षेत्र में दो हजार लोगों को 15 दिनों से नहीं मिल रहा पानी
कुइयां क्षेत्र में दो हजार लोगों को 15 दिनों से नहीं मिल रहा पानी

संस, तिसरा : कुइयां कोलियरी जीरो सिम खदान का मोटर पंप 15 दिनों से खराब है। इसकी वजह से इलाके में पिट वाटर की आपूर्ति ठप है। लगभग दो हजार लोग पानी के लिए 15 दिनों से तरस रहे हैं। एक पंप से रोटेशन कर पानी देने से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। कुइयां में जल संकट जल्द दूर नहीं करने पर मुखिया मनोज सिंह ने प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी दी है।

चांद कुइयां माडल कालोनी, कुइयां नया क्वार्टर, पांच नंबर, 10 नंबर, कुइयां फिल्टर प्लांट क्षेत्र, जयरामपुर मोड़, रानीसती कालोनी आदि जगहों पर पिट वाटर की आपूर्ति इसी खदान के मोटर पंप से की जाती है। पहले दो मोटर पंप से पिट वाटर की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन 15 दिन पहले एक मोटर पंप खराब हो गया। इस कारण दो हजार से अधिक लोगों को पूरा पानी नहीं मिल रहा है। प्रबंधन के प्रति लोगों में काफी रोष है। लोगों ने कहा कि कि कई बार प्रबंधन को बोला गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जीरो सिम खदान से पानी कुइयां फिल्टर प्लांट तक आता है। यहां से पानी आसपास के आवासों में आपूर्ति की जाती है। मुखिया मनोज ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण ऐसा हो रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर घेराव, प्रदर्शन करेंगे। लोगों का कहना था कि कहने के लिए कालोनी को माडल कालोनी का दर्जा दिया गया, लेकिन पानी, सफाई आदि की व्यवस्था नहीं है। छुन्नू रजवार, अकोष लाल, कारू प्रसाद, राजा, उमाशंकर, अशोक महतो ने कहा कि प्रबंधन केवल कहता है। उस पर अमल नहीं करता है। जल संकट से लोग पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं। कई लोग साइकिल में गैलन लेकर आधा किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं।

-----------------

एक मोटर पंप की मरम्मत कर खदान के नीचे भेजा गया है। अगले सप्ताह बुधवार को दूसरा मोटर पंप भी बनकर आ जाएगा। तब पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

- रवि राज, अभियंता कुइयां कोलियरी।

chat bot
आपका साथी