सुदामडीह क्षेत्र में एक ही नंबर से चल रहे थे दो सूमो वाहन

संस चासनाला सावधान! कहीं आपके वाहन के नंबर पर कोई दूसरा वाहन तो सड़क पर नहीं चल र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:15 PM (IST)
सुदामडीह क्षेत्र में एक ही नंबर से चल रहे थे दो सूमो वाहन
सुदामडीह क्षेत्र में एक ही नंबर से चल रहे थे दो सूमो वाहन

संस, चासनाला : सावधान! कहीं आपके वाहन के नंबर पर कोई दूसरा वाहन तो सड़क पर नहीं चल रहा है। ऐसा ही एक मामला सुदामडीह थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। एक ही नंबर पर दो सूमो गोल्ड चलाए जाने का खुलासा हुआ है। युवकों ने दूसरे वाहन को पकड़ कर सुदामडीह थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

चासनाला ओझा बस्ती निवासी मंटू ओझा के वाहन नंबर पर सुदामडीह में लाल रंग की सूमो गोल्ड नंबर जेएच 10 एवाई 9579 अंकित कर पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर सत्यवान ओझा ने मोहलबनी में उक्त गाड़ी को बुधवार को रोककर पूछताछ की। चालक ने अपना नाम रोशन कुमार सिंह बताया। उसने कहा कि वह सुदामडीह थाना क्षेत्र की बस्ती का रहनेवाला है। इतना कहकर वह फरार हो गया। जांच के दौरान सूमो के नंबर प्लेट के नीचे जेएच 10 एपी 8647 नंबर अंकित पाया गया। इसकी सूचना सुदामडीह पुलिस को दी गई। इसके बाद वाहन को सुदामडीह पुलिस के हवाले कर दिया गया।

उक्त सूमो वाहन मोहन बाजार निवासी अनूप कुमार वर्मा से खरीद की थी। इसके कागजात को ट्रांसफर नहीं कराया गया था। सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने कहा कि वाहन के नंबर की जांच की जा रही है। आखिर दूसरा नंबर प्लेट पर वाहन क्यों चलाया जा रहा था। पुलिस छानबीन में जुटी है। जांच के बाद दोषी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी