जमीन विवाद पर टुंडी में 24 ग्रामीणों को बनाया बंधक

संवाद सहयोगी टुंडी जमीन विवाद को लेकर रविवार को टुंडी में दो गांव के ग्रामीण आपस में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:42 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:42 PM (IST)
जमीन विवाद पर टुंडी में 24 ग्रामीणों को बनाया बंधक
जमीन विवाद पर टुंडी में 24 ग्रामीणों को बनाया बंधक

संवाद सहयोगी, टुंडी : जमीन विवाद को लेकर रविवार को टुंडी में दो गांव के ग्रामीण आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के 24 लोगों को बिरंची गांव में काफी देर तक बंधक बनाकर रखा गया। घटना की सूचना पाकर टुंडी पुलिस पहुंची और लोगों को छुड़ाया। सोमवार को दोनों पक्षों के लोगों को समझौते के लिए टुंडी थाना बुलाया। जानकारी के अनुसार पोखरिया मौजा में लगभग दो एकड़ भूमि में दो गांव में लंबे समय से विवाद चल रहा है। बिरंची व पोखरिया के लोग उक्त जमीन पर अपना अपना दावा लंबे समय करते चले आ रहे हैं। इस मामले को सुलझाने को लेकर रविवार को बिरंची गांव में महापंचायत हो रही थी। महापंचायत की सुलह प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्ष के लोग अपनी-अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान बात नहीं बनी और कहासुनी से शुरू होकर हाथापाई व मारपीट में तब्दील हो गई। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि बिरंची गांव के दावा करने वाले लोग पोखरिया गांव के ग्राम प्रधान (मांझी हड़ाम) नुनुलाल मुर्मू ,सिमन टुडू, सुरेंद्र टुडू, अनिल टुडू, सुपाय टुडू, लुथु हेंब्रम, सुखलाल मरांडी, मोतीलाल मरांडी समेत 24 लोगों को बंधक बना लिया। वे लोग तत्काल पांच हजार जुर्माना की मांग पर अड़ गए। टुंडी थाने के अवर निरीक्षक विकास कुमार यादव दलबल के साथ बिरंची गांव पहुंचे और बंधक बने पोखरिया गांव के ग्रामीणों को छुड़ाया। मामले को लेकर दोनों गांव में तनाव की स्थिति है।

टुंडी थानेदार संतोष कुमार सिंह का कहना है की भूमि विवाद के दौरान बिरंची व पोखरिया गांव के लोग आपस में उलझ गए थे। पोखरिया गांव के कुछ ग्रामीणों को बंधक बनाए जाने की खबर पर पुलिस गई थी। सोमवार को दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को आपसी समझौते को लेकर बुलाया गया है। मामला सुलह नहीं होने पर टुंडी अंचलाधिकारी को अग्रसारित कर दिया जाएगा। इन्होंने तनाव की बात से इंकार किया।

chat bot
आपका साथी