इस अवसर पर एक जगह शामिल हुई चर्चित राजनीतिक प्रतिद्वंदी परिवार रघुकुल व सिंह मेंशन की बहुएं

सिखों के पहले गुरू नानक देव के 551 वें जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को धनबाद के चर्चित दो राजनीतिक प्रतिद्वंदी परिवार रघुकुल की बहू झरिया की विधायक सह झारखंड विधानसभा की सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह व झरिया के पूर्व

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:50 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:50 AM (IST)
इस अवसर पर एक जगह शामिल हुई  चर्चित राजनीतिक प्रतिद्वंदी परिवार रघुकुल व सिंह मेंशन की बहुएं
सिखों के पहले गुरू नानक देव के 551 वें जन्मोत्सव

जेएनएन, धनबाद: सिखों के पहले गुरू नानक देव के 551 वें जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को धनबाद के चर्चित दो राजनीतिक प्रतिद्वंदी परिवार रघुकुल की बहू झरिया की विधायक सह झारखंड विधानसभा की सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह व झरिया के पूर्व विधायक सिंह मेंशन के संजीव सिंह की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह झरिया कोयरीबांध गुरूद्वारा के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। दोनों ने गुरू ग्रंथ साहब के आगे माथा टेका। भजन-कीर्तन में शामिल हुईं। ऐसा हाल में शायद पहली बार हुआ है कि दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदी परिवार की बहुएं एक समय एक कार्यक्रम में शामिल हुई। गुरू पर्व की लख-लख बधाई सिखों को दी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दोनों स्वागत किया गया।

एक दूसरे के घोर राजनीतिक विरोधी बहुओं को एक साथ कार्यक्रम में देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। लगभग पौने ग्यारह बजे विधायक पूर्णिमा गुरूद्वारा पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही भाजपा नेत्री रागिनी भी पहुंची। लगभग आधा घंटा तक पूर्णिमा व रागिनी कुछ दूरी बनाकर संगत में अन्य महिलाओं के साथ बैठी रही। बावजूद दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई। दोनों ने गुरूद्वारा का प्रसाद ग्रहण किया। पूर्णिमा ने कहा कि गुरू नानक के शब्द को लोग अपने जीवन में उतार लें तो वे सफल हो जाएंगे। कहा कि समर्पण व सेवा सीखनी है तो लोगों को गुरूद्वारा जरुर आना चाहिए। रागिनी ने कहा कि हर साल गुरू पर्व के अवसर पर गुरूद्वारा में आती रही हूं। गुरू पर्व की सभी को शुभकामनाएं देती हूं। इसके बाद रागिनी गुरुद्वारा से प्रस्थान कर गई। वहीं विधायक  पूर्णिमा को गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने गुरु नानक स्कूल व स्थानीय समस्याओं से अवगत करा समाधान की मांग की। पूर्णिमा ने हर संभव पहल करने का आश्वासन दिया। कमेटी ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कोरोना काल के कारण हर वर्ष गाजे-बाजे व झांकी के साथ निकलने वाला नगर कीर्तन इस वर्ष नहीं निकला। मौके पर कमेटी के जितेंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह, देवेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, दिलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रणदीप सिंह, गौरव, यशदीप सिंह, बिट्टू सिंह, तारा कौर, राजविंदर कौर, कांग्रेस के अशोक वर्णवाल, रत्नेश यादव, महेश शर्मा, वीरेंद्र बहादुर सिंह, रमाकांत यादव, अनूप साव, अर्जुन विश्वकर्मा, राहुल साहू, राज सिंह, अनुज पासवान, राजेश सिंह, राजा गुप्ता, गणेश रजक, कल्लू गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी