झरिया की किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे लखनऊ के दो युवक धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार

संस झरिया झरिया की एक किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया से यूपी के लखनऊ जिला के केसरबा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 08:02 PM (IST)
झरिया की किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे लखनऊ के दो युवक धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार
झरिया की किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे लखनऊ के दो युवक धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार

संस, झरिया : झरिया की एक किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया से यूपी के लखनऊ जिला के केसरबांध थाना निवासी 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के साथ हो गई थी। किशोरी को क्या पता था कि उक्त युवक प्यार का झांसा देकर उसका अपहरण कर लेगा। लखनऊ से धनबाद शनिवार की सुबह अर्जुन व उसका 19 वर्षीय दोस्त अमन कनौजिया यहां पहुंचा। किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिवार वाले किशोरी को खोजने लगे। तब मामले की जानकारी मिली। किशोरी के परिवार वालों ने इसकी जानकारी झरिया थाना पुलिस को दी। परिवार के लोग भी अपने स्तर से झरिया, धनबाद में किशोरी को खोजने लगे। लोगों को किशोरी व उक्त दोनों युवक धनबाद स्टेशन में दिखे। लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची। किशोरी के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना में पुत्री का अपरहण करने का मामला दर्ज कराया।

पुलिस थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को शनिवार को जेल भेज दिया। किशोरी का बयान पुलिस ने धनबाद न्यायालय में कराने ले गई। झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने बताया कि जानकारी मिलते ही किशोरी की खोजबीन के लिए गश्ती पुलिस लग गई थी। दोनों युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। लखनऊ पुलिस से दोनों युवकों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी