राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की दो सदस्यी टीम शुक्रवार को धनबाद पुहंची

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की दो सदस्यी टीम शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पुहंची। टीम अपने दौरे के दौरान विभिन्न विभागों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की हालात का जायजा लेगी। इस क्रम में आयोग के लोग कर्मचारी यूनियन से जुड़े अधिकारियों से बात करेगी

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:36 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:36 AM (IST)
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की दो सदस्यी टीम शुक्रवार को धनबाद पुहंची
क्रम में आयोग के लोग कर्मचारी यूनियन से जुड़े अधिकारियों से बात करेगी ।

जागरण संवाददाता, धनबाद: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की दो सदस्यी टीम शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पुहंची। टीम अपने दौरे के दौरान विभिन्न विभागों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की हालात का जायजा लेगी। इस क्रम में आयोग के लोग कर्मचारी यूनियन से जुड़े अधिकारियों से बात करेगी ओर उनकी बेहतरी के लिए और क्या किए जा सकते हैं, इस पर उनका मंतव्य जानेगी।

टीम का नेतृत्व आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत कर रहे हैं।

इसकी जानकारी देते हुए रावत ने कहा कि सबसे पहले टीम के लोग कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से बात कर उनकी कार्यशैली यथा उनके काम का प्रकार, वेतन और काम के घंटों की जानकारी लेगी। जिसके बाद वह धनबाद नगर निगम क्षेत्राधिकार में आनेवाले वार्डों का भ्रमण कर आम लोगों से सफाई की बाबत जानकारी लेने के अलावा सफाई कर्मी आते हैं या नहीं इसकी भी सूचना एकत्रित करेगी। इन सभी सूचनाओं को एकत्रित कर इसके आधार पर एक रिपोर्ट बना कर भारत सरकार को दी जाएगी। जिसको आधार बनाकर केंद्र सरकार कानूनों में संशोधन कर सफाईकर्मियों के बेहतरी के लिए नये कानून बनाएगी।

रावत ने बताया कि दोपहर में उपायुक्त और अन्य सक्षम पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निगम के अलावा अन्य विभागों के सफाई कर्मचारियों की स्थिति पर बिंदुवार जानकारी जुटाएगी। इन जानकारियों को भी एक जगह कंपाइल कर उसे सरकार कोसाैंपा जाएगा।

दौरा के अंतिम चरण में कोयला खदान क्षेत्रों में काम रहे कर्मियों की हालत का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद बीसीसीआइएल सहित अन्य कोयला कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। जिसके बाद जिले का परिभ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत होने का प्रयास आयोग की टीम करेगी।

chat bot
आपका साथी