आयोग की चाबुक : कांग्रेस नेता के वाहन से मिले दो लाख रुपये; अभिषेक बोले- पेट्रोल पंप की है राशि Dhanbad News

Jharia Assembly Election 2019 कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह के वाहन से दो लाख रुपये बरामद किया गया। उनके वाहनों का काफिला झरिया से चासनाला जा रहा था।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:16 PM (IST)
आयोग की चाबुक : कांग्रेस नेता के वाहन से मिले दो लाख रुपये; अभिषेक बोले- पेट्रोल पंप की है राशि Dhanbad News
आयोग की चाबुक : कांग्रेस नेता के वाहन से मिले दो लाख रुपये; अभिषेक बोले- पेट्रोल पंप की है राशि Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Jharia Assembly Election 2019 शहर के बड़े सियासी घराने रघुकुल के कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह के वाहन से दो लाख रुपये बरामद किया गया। उनके वाहनों का काफिला झरिया से चासनाला जा रहा था। तभी फुसबंगला मोड़ के पास अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान उनके एक वाहन को रोका था। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह के भाई पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह झरिया से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। क्षेत्र में उनका जोरशोर से जनसंपर्क चल रहा है।

दरअसल, फुसबंगला मोड़ के पास रविवार की शाम एफएसटी की टीम के मजिस्ट्रेट एस कुमार, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी राजेश्वर प्रसाद व झरिया पुलिस ने चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उनकी एक कार की डिक्की से दो लाख रुपये बरामद किए गए। इधर रुपये की बरामदगी के बाद अधिकारियों ने अभिषेक सिंह के लगभग तीन वाहनों की जांच की। अधिकारी वाहनों को अपने साथ झरिया थाना ले गए।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप

सूचना मिलते ही थाना में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि चेकिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के वाहनों का काफिला भी गुजर रहा था, लेकिन पुलिस उन्हें देखकर अंजान बनी रही। अभिषेक ने बताया कि रविवार होने के राजगंज के पेट्रोल पंप का पैसा जमा नहीं हो सका था। वे राजगंज के पंप का पैसा लेकर जा रहे थे।

आदेश के बाद ही होगी आगे की कार्रवाई

झरिया थानेदार सरोज कुमार सिंह ने बताया कि टीम फुसबंगला मोड़ के समीप चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान कांग्रेसी नेता की गाड़ी से दो लाख रुपये मिले। इसकी जानकारी उच्च पदाधिकारी को दे दी गई। उनके आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी