नॉर्थ तिसरा में दो घंटे ड्रिलिग मशीन का काम रोका

संस तिसरा सुरक्षा की मांग को लेकर नार्थ तिसरा डीबी रोड के लोगों ने शुक्रवार को नॉर्थ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:16 PM (IST)
नॉर्थ तिसरा में दो घंटे ड्रिलिग मशीन का काम रोका
नॉर्थ तिसरा में दो घंटे ड्रिलिग मशीन का काम रोका

संस, तिसरा : सुरक्षा की मांग को लेकर नार्थ तिसरा डीबी रोड के लोगों ने शुक्रवार को नॉर्थ तिसरा परियोजना में ब्लास्टिग करने के लिए ड्रिलिग करने जा रही मशीन को लगभग दो घंटे तक रोक दिया। सूचना पाकर तिसरा थाना के प्रभारी बालाजी राजहंस पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। आंदोलन कर रहे लोगों की बात प्रबंधन से कराई। तय हुआ कि सुरक्षा के साथ परियोजना में ब्लास्टिग की जाएगी। विस्थापन के सवाल पर भी परियोजना पदाधिकारी लोगों के साथ शनिवार को वार्ता कर समस्या का समाधान करेंगे। बताते हैं कि नॉर्थ तिसरा परियोजना में गुरुवार को हैवी ब्लास्टिग हुई थी। इससे यहां रहने वाले भरत यादव, शंभू सिंह, कुमार सैमिल, पंकज कुमार, पांडव सिंह सहित एक दर्जन घरों पर पत्थर गिरे थे। कई लोग बाल-बाल बच गए थे। आज परियोजना में ब्लास्टिग के लिए फिर ड्रिलिग मशीन जा रही थी।

लोगों में डर समा गया कि कल की तरह फिर आज भी घटना होगी। इसीलिए लोगों ने मशीन को रोक दिया। इसकी जानकारी पाकर परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। तिसरा थाना के प्रभारी को सूचना दी। इसके बाद वार्ता हुई। दो घंटे के बाद गतिरोध समाप्त होकर काम शुरु हुआ। लोगों का कहना है कि प्रबंधन नहीं चाह रहा है हम लोगों को बेलगढिया या अन्य कहीं सुरक्षित जगह पर आवास दें। आवास मिलने पर हम लोग यहां से चले जाएंगे। आए दिन यहां की परियोजना में ब्लास्टिग होने से पत्थर आता रहता है। जान माल का खतरा बना रहता है। घर की दीवार भी फट गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

थाना प्रभारी ने प्रबंधन से जल्द मामले को सुलझाने की बात कही। विरोध करनेवालों में राजू सिंह, नागेंद्र पासवान, राजेश, आयुष, रघुवीर आदि थे।

chat bot
आपका साथी