टुंडी-गिरिडीह पथ पर पलटी बराती गाड़ी, दो की माैत, एक दर्जन घायल Dhanbad News

पूवी टुंडी प्रखंड के पोखरिया से बरात ताराटांडी जा रही थी। बरात में शामिल लोग 407 वाहन पर सवार थे। वाहन कमलपुर जंगल के पास पलट गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:02 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:44 PM (IST)
टुंडी-गिरिडीह पथ पर पलटी बराती गाड़ी, दो की माैत, एक दर्जन घायल Dhanbad News
टुंडी-गिरिडीह पथ पर पलटी बराती गाड़ी, दो की माैत, एक दर्जन घायल Dhanbad News

टुंडी, जेएनएन। धनबाद-टुंडी-गिरिडीह मुख्य पथ पर टुंडी के कमलपुर जंगल के पास सड़क दुर्घटना में दो की माैत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। यह दुर्घटना बरात लेकर जा रही वाहन के पलटने से हुई। बरात पूर्वी टुंडी से गिरिडीह जिले के तारांटांड जा रही थी। 

टुंडी-गिरिडीह मुख्य पथ पर कमलपुर जंगल के पास सोमवार सुबह बरात गाड़ी (407 माल वाहक) अनियंत्रित होकर पलट गई। दो बरातियों की माैके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक दर्जन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पूर्वी टुंडी के पियरशाला गांव से गिरिडीह ताराटांड के लिए बराती मालवाहक 407 पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कमलपुर जंगल के पास गाड़ी पलट गई। पिररशाला गांव के 35 वर्षीय मरकुश सोरेन और 16 वर्षीय रंजीत सोरेन की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर टुंडी थानेदार शारदा रंजन प्रसाद सिंह पहुंचे। घायलों को टुंडी सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र में प्रारंभिक इलाज कराने के बाद पीएमसीएच भिजवाया।

chat bot
आपका साथी