Dhanbad Coronavirus News Update: 40 और लोगों को कोरोना ने पकड़ा, दो की मौत

कोविड सेंटरों में मरीजों की भर्ती कराने के बेड कम हो गए हैं। भर्ती होने के लिए कई मरीज अपने घरों में प्रशासन के पहुंचने का इंतजार कर हैं। वहीं कई संक्रमितों ने पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:58 AM (IST)
Dhanbad Coronavirus News Update: 40 और लोगों को कोरोना ने पकड़ा, दो की मौत
गोमो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।

धनबाद, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में धनबाद के शहरी से लेकर ग्रामीण इलाके तक आ रहे हैं। यहां रविवार को भी 40 संक्रमित मिले, जबकि दो मरीज की मौत एसएनएमएमसीएच में हो गई। मृतकों में शिमला बहाल की एक महिला और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। जिले में मात्र छह दिनों के अंदर 513 संक्रमित मिलने के बाद स्थिति भयावह हो गई है। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 500 है। कोविड सेंटरों में मरीजों की भर्ती कराने के बेड कम हो गए हैं।

भर्ती होने के लिए कई मरीज अपने घरों में प्रशासन के पहुंचने का इंतजार कर हैं। वहीं कई संक्रमितों ने पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। प्रशासन उन्हें खोजने के प्रयास में लगा है। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन अब अतिरिक्त कोविड सेंटर खोल रहा है। एक-दो दिन में बेड की संख्या 1500 करने की कोशिश में प्रशासन जुटा है।कोरोना के कारण जिले में 12 दिनों के अंदर 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक कोरोना से 129 लोगों की मौत हो चुकी है।

आइएमए जिलाध्यक्ष सहित चार स्वजन हुए संक्रमित

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के जिलाध्यक्ष डॉ. बीके ङ्क्षसह सहित परिवार के चार सदस्य संक्रमित हो गए हैं। पहले उनके घर में काम करने वाली दाई संक्रमित हुई थी। उसके बाद सभी पॉजिटिव हुए। इनमें डॉक्टर ङ्क्षसह की बेटी, दामाद व नतनी भी हैं। उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। डॉ. सिंह परिवार के साथ सूर्या रियलकॉन में रहते हैं।

chat bot
आपका साथी