डोभा में डूबने से भाई-बहन की मौत, बकरी घुमाने के दौरान हुआ हादसा, सदमे में परिवार Giridih News

डोभा में डूबने से रविवार को दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। घटना गिरिडीह जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोंदलीटांड़ गांव के पास की है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:23 PM (IST)
डोभा में डूबने से भाई-बहन की मौत, बकरी घुमाने के दौरान हुआ हादसा, सदमे में परिवार Giridih News
डोभा में डूबने से भाई-बहन की मौत, बकरी घुमाने के दौरान हुआ हादसा, सदमे में परिवार Giridih News

धनबाद, जेएनएन। डोभा में डूबने से रविवार को दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। घटना गिरिडीह जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोंदलीटांड़ गांव के पास की है, जबकि मृतक दोनों बच्चे हड़ोडीह गांव के रहने वाले थे। एक साथ दो बच्चों की मौत से मां-बाप सहित पूरा परिवार सदमे में है।

बताया जाता है कि हाड़ोडीह निवासी दशरथ वर्मा खेत में काम करने गोंदलीटांड़ गया था। उसके साथ पुत्र प्रिंस कुमार (8) व पुत्री प्रतिभा कुमारी (12) भी साथ गए थे। पिता खेत में काम करने में व्यस्त हो गए, जबकि दोनों बच्चे बकरी घुमाने चले गए। इसी बीच पैर फिसलने से प्रिंस डोभा में डूब गया। भाई को बचाने के लिए प्रतिभा ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वो खुद भी नदी में डूब गई।

इसकी जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों ने मिलकर दोनों को डोभा से बाहर निकाला। इसके आनन फानन में परिजन दोनों बच्चों को इलाज के लिए बेंगाबाद के डॉ. राजेश पोद्दार के यहां ले गए। वहां से दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया। गिरिडीह सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शवों को लेकर घर चले गए।

इकलौता पुत्र था प्रिंस : पड़ोसियों ने बताया कि प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि प्रतिभा सबसे बड़ी बेटी थी। इन बच्चों की एक और बहन है, जो सबसे छोटी है। अपने दो लाडले को एक साथ खोने से परिवार सदमें में है। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाई-बहन साथ में ही खेलते थे।

chat bot
आपका साथी