Jharkhand: गोड्डा के कोवा नदी में डूबे दो किशोरों के शव 20 घंटे बाद मिले, स्नान के दाैरान बह गए थे

बाधाकोल टू के निवासी शंकर राम के 16 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार और उसी गांव के कुमोद राम के 15 वर्षीय पुत्र पारस कुमार शुक्रवार की शाम कोवा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दाैरान बह गए।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 03:53 PM (IST)
Jharkhand: गोड्डा के कोवा नदी में डूबे दो किशोरों के शव 20 घंटे बाद मिले, स्नान के दाैरान बह गए थे
Jharkhand: गोड्डा के कोवा नदी में डूबे दो किशोरों के शव 20 घंटे बाद मिले, स्नान के दाैरान बह गए थे

गोड्डा, जेएनएन। गोड्डा जिले के  ठाकुरगंगटी प्रखंड के बाघाकोल गांव के निकट कोवा नदी में शुक्रवार की शाम स्नान के दाैरान दो किशोर डूब गए थे। करीब 20 घंटे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को दोनों किशोरों का शव नदी से बाहर निकाला। जब नदी से शव को बाहर निकाला गया तो दोनों किशोर के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के चीत्कार से गांव में कोहराम मच गया। 

बता दें कि बाधाकोल टू के निवासी शंकर राम के 16 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार और उसी गांव के कुमोद राम के 15 वर्षीय पुत्र पारस कुमार शुक्रवार की शाम 4:00 बजे खेलकूद कर कोवा नदी में स्नान करने गए थे जहां दोनों गहरी नदी में समा गए थे। दोनों के डूबने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने देर शाम से खोजबीन शुरू की। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, अनहोनी की आशंका से परिजनों का दिल दहल रहा था। आखिरकार वही हुआ जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी। दूसरे दिन करीब 12 बजे दोनों किशोर के शव नदी से निकाले गए।

बाघाकोल गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर नदी तट से दोनों लड़कों के शवों को निकाला गया। शुक्रवार की शाम से शनिवार सुबह तक नदी के जल स्तर में भी काफी कमी आई जिससे शवों को स्थानीय ग्रामीणों ने ही बाहर निकाल लिया। इस घटना को लेकर ठाकुरगंगटी  के अंचल अधिकारी डॉ. खगेन महतो और थाना प्रभारी फूलेश्वर प्रसाद सिंह दलबल के साथ शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए थे। नदी से दोनों युवकों के शवों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम बुलाने की भी तैयारी की गई थी। लेकिन स्थानीय गोताखोरों ने ही दोनों किशोर के शवों को नदी से निकाल लिया।

chat bot
आपका साथी