सड़क दुर्घटना में रांची के दो फुफेरे भाइयों की मौत

संस महुदा धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमच्चो पुल के समीप एक होटल के सामने गुरुवार की सुबह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:43 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में रांची के दो फुफेरे भाइयों की मौत
सड़क दुर्घटना में रांची के दो फुफेरे भाइयों की मौत

संस, महुदा: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमच्चो पुल के समीप एक होटल के सामने गुरुवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद महुदा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों शवों को एंबुलेंस से थाना ले गई। वहां से पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। बाइक पर सवार दोनों युवक धनबाद से रांची की ओर जा रहे थे। एक का नाम रवि चौहान( 22) तथा दूसरे का नाम राहुल चौहान(20) था। महुदा थाना आए इनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों दवा व्यवसाय से जुड़े हुए थे। दोनों फुफेरे भाई थे तथा कोकर रांची में रहते थे। इनका पूरा परिवार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जमुयान के रहनेवाले हैं। बुधवार को धनबाद स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे। सुबह पांच बजे रांची के लिए निकले थे। इसी दौरान घटना घटी। रिश्तेदारों ने बताया कि कई वर्ष पूर्व राहुल चौहान के पिता लक्ष्मण चौहान की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। राहुल दो भाइयों में छोटा था और यही घर चलाता था। रवि चौहान तीन भाइयों में बड़ा था।

-------------------

हाइवा-ट्रक में टक्कर, कोई हताहत नहीं

संस, महुदा : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग में लोहपिट्टी के कसियाटांड़ बस्ती के समीप बुधवार की देर रात ट्रक एवं डंपर के बीच टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गाड़ियों के आगे भाग क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी। ट्रक गिरिडीह के सालुजा फैक्ट्री में आयरण स्टोन खाली करके ओड़िसा जा रहा था। वहीं डंपर बोकारो से तेलमच्चो आ रहा था, रात्रि में एक दिशा से आने के कारण घटना घटी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर तेलमच्चो चेकपोस्ट के समक्ष रखी है।

chat bot
आपका साथी