Dhanbad: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को टुंडी विधायक करें सहयोग, मोती की खेती कर बढ़ाई जा सकती है आए

मोतियों की खेती का प्रशिक्षण ग्रामीणों को दिया गया और साथ ही इस प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे कोई भी मोती की खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर सकता है साथ ही लोगों ने टुंडी विधायक से इसमें सहयोग करने की मांग की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:30 AM (IST)
Dhanbad: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को टुंडी विधायक करें सहयोग, मोती की खेती कर बढ़ाई जा सकती है आए
मोतियों की खेती के लिए टुंडी विधायक ग्रामीणों का करें सपोर्ट।

जागरण संवाददाता, धनबाद : प्रधानखंता पंचायत सचिवालय भवन में जनसहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट हजारीबाग की ओर से अनूठे तरह का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका नाम दिया - मोतियों की खेती। मोती की खेती कर किस तरह से अपनी आय बढ़ा सकते हैं, महिलाओं को इसका प्रशिक्षण मिला। इसके बाद प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। समारोह का उद्घाटन दीप नारायण सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर 36 प्रशिक्षणार्थियों को सिंह ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपनारायण ने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र के गांव का आर्थिक विकास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के विकास के बिना नहीं किया जा सकता। आज गांव के लोग दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। पलायन रोकने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन गांव-गांव में किया गया है। इसके बावजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जितना सहयोग टुंडी विधायक से मिलना चाहिए, उस तरह से सहयोग विधायक से नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार और स्थानीय विधायक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सहयोग करे तो मोती की खेती में गांव की महिला रोजगार कर स्वावलंबी बन सकती है।

इस अवसर पर ग्राम संगठन की महिला समूह सदस्य राधा पांडे, सरिता देवी, सुनीता देवी, सरिता कुमारी, पूनम कुमारी, मीना कुमारी, अल्पना देवी, शीला देवी, अनीता देवी, बेबी देवी, सरस्वती देवी, मीरा देवी, रीता कुमारी, रेखा देवी, शारदा देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, योसना देवी, सरिता देवी, चाइना देवी, चपली देवी, नमिता देवी, रीता कुमारी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, लक्ष्मी देवी, भाग्य देवी, गीत देवी, चिंता देवी, आरती देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, नीलम शर्मा, रिंकू शर्मा, गीता देवी, कल्पना देवी, लक्ष्मी देवी, कुमारी सपना, भागवत पांडे, दीपक महतो, महेंद्र दास, नुनु लाल साव, प्रिंस कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी