Dhanbad Municipal Chunav: धनबाद नगर न‍िगम में मेयर का चुनाव लड़ेंगी टूंडी व‍िधायक राजकिशोर की बहू

सिंदरी व टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह मेयर चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को दूरभाष पर दी। विनीता राजकिशोर महतो के बड़े पुत्र रजनीश महतो की पत्नी हैं। राजकिशोर के निधन के कुछ माह बाद ही रजनीश महतो की भी मौत हो चुकी थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:57 PM (IST)
Dhanbad Municipal Chunav: धनबाद नगर न‍िगम में मेयर का चुनाव लड़ेंगी टूंडी व‍िधायक राजकिशोर की बहू
राजकिशोर महतो के निधन के कुछ माह बाद ही रजनीश महतो की भी मौत हो चुकी थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: सिंदरी व टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह मेयर चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को दूरभाष पर दी। विनीता राजकिशोर महतो के बड़े पुत्र रजनीश महतो की पत्नी हैं। राजकिशोर महतो के निधन के कुछ माह बाद ही रजनीश महतो की भी मौत हो चुकी थी। विनीता के मुताबिक रजनीश की मौत के बाद से किसी पार्टी नेता व कार्यकर्ता ने उनकी खोज खबर नहीं ली। इससे वह काफी व्यथित हैं। झारखंड निर्माण में उनके दादा ससुर बिनोद बिहारी महतो व ससुर राजकिशोर महतो का अतुलनीय योगदान है। हर कोई उनके नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन अब उनके स्वजनों को कोई नहीं पूछ रहा।

विनीता ने कहा कि टुंडी, सिंदरी व अन्य जगहों के भी लोग आकर उनसे पूछ रहे हैं कि अब वे क्या करें। कहां जाएं। बिनोद बिहारी महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे। राजकिशोर महतो आजसू पार्टी के विधायक थे और रजनीश महतो भी आजसू पार्टी के ही नेता थे और चुनाव भी लड़े थे। लिहाजा राजनीति में उतरना जरूरी हो गया है। धनबाद मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने की वजह से उन्होंने चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। जल्द ही इसकी सार्वजनिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल वह रांची में हैं, धनबाद लौटते ही समर्थकों के साथ बैठक करेंगी।

विनीता ने हाल ही में सभी पार्टियों के नाम एक पत्र जारी कर आरोप लगाया था कि वे बिनोद बाबू के नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन उनके परिवार के लोगों को महत्व नहीं देते। बिनोद बिहारी महतो के नाम पर बने विश्वविद्यालय में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किए जाने पर विनीता सिंह ने नाराजगी जताई थी। हालांकि उनका कहना था कि उन्होंने फिलहाल किसी राजनीतिक दल से संपर्क नहीं साधा है। कोई राजनीतिक दल उनसे संपर्क साधेगा तो वह विचार करेंगी।

chat bot
आपका साथी