Jagaran Prashn Prahar में झामुमो विधायक मथुरा के बोल-जब भी नए प्रखंड बनेंगे, सबसे पहला होगा राजगंज का नाम

विधायक से इस बाबत राजगंज की सविता महतो महेशपुर की खुशबू कुमारी राजगंज से पंकज कुमार बरदार बस्ती की गीता देवी आदि ने सवाल किया। मथुरा ने इस दौरान कहा कि राजगंज को प्रखंड बनाए जाने को लेकर वह अपनी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा में रख चुके हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 12:24 PM (IST)
Jagaran Prashn Prahar में झामुमो विधायक मथुरा के बोल-जब भी नए प्रखंड बनेंगे, सबसे पहला होगा राजगंज का नाम
जागरण प्रश्न प्रहर में भाग लेते झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो।

धनबाद, जेएनएन। राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग वर्षों पुरानी है। एक बार फिर वहां के लोग इस मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं। बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में आए टुंडी के विधायक मथुरा महतो से भी लोगों ने राजगंज को प्रखंड बनाने में हो रही देरी पर सवालों की झड़ी लगा दी। फोन पर सवाल किया गया कि राजगंज की आबादी लगातार बढ़ रही है। यह प्रखंड के लिए सभी अहत्र्ताएं पूरी करता है। फिर भी इसमें देरी हो रही है? लोगों को प्रखंड संबंधी काम के लिए दूर जाना पड़ता है। लोग परेशान हैं। सरकार जल्द घोषणा करे। विधायक से इस बाबत राजगंज की सविता महतो, महेशपुर की खुशबू कुमारी, राजगंज से पंकज कुमार, बरदार बस्ती की गीता देवी आदि ने सवाल किया। मथुरा ने इस दौरान कहा कि राजगंज को प्रखंड बनाए जाने को लेकर वह अपनी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा में रख चुके हैं। सरकार ने भी इस मामले को लेकर अपना जवाब दे दिया है। भविष्य में जब कभी भी राज्य में नए प्रखंड बनाए जाएंगे, सबसे पहला प्रखंड राजगंज ही बनेगा। वे इस बात का भरोसा देते हैं। बस, लोग थोड़ा धैर्य रखें। सरकार राजगंज को प्रखंड बनाने के मामले पर गंभीर है।

झारखंड सरकार ने बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने का प्रयास किया

कोरोना का दूसरा फेज बहुत ही खतरनाक रहा। काफी लोग प्रभावित हुए। राज्य में कम संसाधनों के बावजूद भी राज्य सरकार ने लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा देने का प्रयास किया। सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों को भी एक साथ लिया और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम किया। टुंडी के विधायक और राज्य सरकार के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कही। कार्यक्रम के दौरान काफी लोगों ने सवाल पूछा और विधायक महतो ने जवाब दिया। प्रस्तुत है मुख्य अंश। सवाल : कोरोना के कारण काफी लोगों की मौतें हुई। जो विधवा हुई हैं उनके लिए राज्य सरकार कब पेंशन चालू करेगी।- किशुन दास, राजगंज जवाब : निश्चित रूप से विधवा को पेंशन मिलेगी। इस मामले को राज्य सरकार के पास रखेंगे। कोरोना काल में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेहतर काम किया है। कम संसाधनों के बावजूद भी लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। सवाल : पिछले लाकडाउन के दौरान गंगापुर गांव के लोगों ने पहाड़ काट कर रास्ता बनाया था। अब यह कच्ची सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। इसका कायाकल्प कब होगा।-सुरेश टुडू, गंगापुर जवाब : बरसात के बाद जल्द ही इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इस सड़क की स्थिति से संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा। यह कार्य प्राथमिकता के तौर पर होगा। सवाल : कोरोना की तीसरी लहर को लेकर क्या तैयारियां हैं। सरकार क्या कर रही है।-जितेंद्र कुमार, पुटकी जवाब : दूसरी लहर ने जो लोगों को प्रभावित किया है। इससे देखते हुए तीसरी लहर को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी सजग हैं। तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रत्येक प्रखंड में दस बेड का ऑक्सीजन युक्त अस्पताल तैयार किया जा रहा है। जिला स्तर पर सदर अस्पताल और एसएनएमएमसीएच की भी कमियों को दूर किया जा रहा है। उपायुक्त से लेकर सभी स्तर के अधिकारी व्यवस्था बहाल करने में लगे हुए हैं। सवाल : दलुडीह में एनएच का काम चल रहा है। फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इस कारण अब ग्रामीणों को तीन किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ रहा है। एनएच से अंडर पास की मांग की गई थी। पर सुनवाई नहीं हुई।-एसके चौरसिया, दलुडीह जवाब : छह लेन सड़क निर्माण का कार्य केंद्र सरकार की योजना है। इस सड़क का निर्माण प्रावधान के तहत हो रहा है। इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता। ग्रामीणों की मांग पर इसके लिए राज्य सरकार से वार्ता की जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार को भी लिखित तौर पर दिया जाएगा। ग्रामीण इस मामले को लेकर आवेदन दें। सवाल : डीएवी सिंदरी के खेल मैदान का अतिक्रमण किया गया है। आप ही उस कार्यक्रम का उद्घाटन किए थे। बच्चों का हक दिलाने का प्रयास करें।-आशुतोष कुमार, प्राचार्य डीएवी सिंदरी जवाब : खेल मैदान की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं थी। आप ने बताया है तो इस मामले को लेकर आप संपर्क करें। लिखित आवेदन दें। बच्चों को न्याय मिलेगा। खेल मैदान की घेराबंदी कराएं। उपायुक्त से भी इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। सवाल : मेरे घर की छत से बरसात का पानी रिसता है। रहने की जगह नहीं है। प्रधानमंत्री आवास के तहत एक घर दिलाने का प्रयास करें।-बेबी देवी, धारकिरो जवाब : आवास के लिए आप एक आवेदन मुझे दें। मैं आवास देने की अनुशंसा कर दूंगा। इस आवेदन को बीडीओ को दें। वरीयता सूची में आपका नाम आने के बाद आवास मिल जाएगा। एक बार अपने क्षेत्र के मुखिया से भी संपर्क करें। सवाल : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी यमुना कुमार पासवान काफी प्रतिभावान हैं। उनकी मदद के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है।-पवन महतो, भूली जवाब : युमना के बारे में जानकारी मिली है। यमुना को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी यमुना को पूरी मदद का भरोसा दिया है। सोमवारको यमुना को सम्मानित भी किया जाएगा। सवाल : किसानों से जो बीच खरीद की गई थी, उसकी राशि नहीं मिली है। बुआई का समय आ चुका है। बीज वितरण में देरी हो रही है।- विष्णु दुबे, कालाझार जवाब : धान खरीद की राशि का आवंटन हो चुका है। किसानों के खाते में राशि भेजी जा रही है। यह पहली बार हुआ है कि समय पर धान का बीज बुआई के लिए उपलब्ध कराया गया है। राजगंज को प्रखंड बनाने पर सबसे ज्यादा सवाल विधायक से सबसे ज्यादा सवाल राजगंज को प्रखंड बनाने को लेकर पूछे गए। सवाल पूछने वालों में राजगंज की सविता महतो, महेशपुर की खुशबू कुमारी, राजगंज से पंकज कुमार, बरदार बस्ती से गीता देवी आदि शामिल थे। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राजगंज को प्रखंड बनाए जाने को लेकर वह अपनी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधान सभा में रख चुके हैं। सरकार ने इस मामले को लेकर अपना जवाब भी दे दिया है। भविष्य में जब भी कभी राज्य में नए प्रखंड बनाए जाएंगे, सबसे पहला प्रखंड राजगंज ही बनेगा। धारजोरी में पानी समस्या पर काफी लोगों ने किया सवाल धनबाद : विधायक मथुरा महतो से धारजोरी के दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने सवाल किया। इनका सवाल था कि गांव में पेयजल की समस्या है। चापाकल खराब है। कुआं के जीर्णोद्धार की आवश्यकता है और गांव के तालाब की मरम्मत की जरूरत है। यह सवाल धारजोरी गांव के रमेश कुमार महतो, संदीप कुमार, चितरंजन महतो, मनोहर कुमार महतो, सुजाता देवी, आलोक महतो, पृथ्वी राम महतो समेत अन्य ने किया। विधायक मथुरा महतो ने कहा कि गांव के लोग चापकल और कुआं की सूची बनाकर उन्हें सौंप दें। तत्काल इनकी मरम्मती करायी जाएगी। चापानल की मरम्मत के लिए प्रत्येक प्रखंड स्तर पर एक टीम तैयार रखी गई है। कुआं और तालााब के जीर्णोद्धार को लेकर जल्द काम शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी