16 लाख की आबादी में 1200 टीबी मरीजों को खोजेगा जिला यक्ष्मा विभाग

धनबाद प्रखंड क्षेत्र में आज शुक्रवार से सर्वे अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न इलाकों में जांच सर्वे की टीम लगाई जाएगी। इसी लक्ष्य के तहत धनबाद सहित राज्य के तमाम जिलों में टीवी मरीजों के लिए जांच अभियान शुरू किया जा रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:17 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:17 AM (IST)
16 लाख की आबादी में 1200 टीबी मरीजों को खोजेगा जिला यक्ष्मा विभाग
धनबाद प्रखंड क्षेत्र में आज शुक्रवार से सर्वे अभियान शुरू किया जाएगा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: जिले में 32 लाख की आबादी में 50 प्रतिशत लगभग (16 लाख) लोगों का जिला यक्ष्मा विभाग विभाग सर्वे करेगा। धनबाद प्रखंड क्षेत्र में आज शुक्रवार से सर्वे अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न इलाकों में जांच सर्वे की टीम लगाई जाएगी। केंद्र सरकार ने 2024 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है।  इसी लक्ष्य के तहत धनबाद सहित राज्य के तमाम जिलों में टीवी मरीजों के लिए जांच अभियान शुरू किया जा रहा है। पिछले दिनों उपायुक्त संदीप सिंह इसकी शुरुआत की थी। हालांकि अब जाकर अभियान घर-घर शुरू होने जा रहा है।

1200 टीबी के मरीजों को खोजने का है लक्ष्य

अभियान के तहत जिला में टीबी के बारह सौ मरीजों की खोज करनी है। सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। धनबाद प्रखंड क्षेत्र में शहरी आबादी 7 लाख के आसपास है। इसमें 275 टीबी के मरीजों की खोज करनी है। इसी के तहत दूसरे प्रखंडों में भी मरीजों की खोज की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो पूरे जिले की आबादी लगभग 32 लाख के आसपास है।

शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों की संख्या ज्यादा

सॉरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीबी के मरीजों की संख्या ज्यादा है। सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम किशोर कांत ने बताया कि केवल कोलियरी इलाके में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाके में भी टीबी के मरीज हैं। लगाता 2 सप्ताह तक खांसी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग संबंधित व्यक्ति को बलगम की जांच कराता है। जांच में टीबी के बैक्टीरिया की जानकारी मिल जाती है। ऐसे मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। वहीं अति गंभीर मरीजों के लिए रांची इटकी में विशेष व्यवस्था है। मरीजों के लिए अलग से शोध संस्थान भी है।

chat bot
आपका साथी