राष्ट्रभक्ति के साथ अब कोरोना से भी जंग, स्वतंत्रता दिवस पर झंडा-रिबन के साथ बाजार में आया तिरंगे वाला मास्क Dhanbad News

कोयलांचल के बाजारों में तिरंगे के रंग का फेस मास्क आ गया है। मास्क की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी मांग पूरे जिले में है। लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 05:20 PM (IST)
राष्ट्रभक्ति के साथ अब कोरोना से भी जंग, स्वतंत्रता दिवस पर झंडा-रिबन के साथ बाजार में आया तिरंगे वाला मास्क Dhanbad News
राष्ट्रभक्ति के साथ अब कोरोना से भी जंग, स्वतंत्रता दिवस पर झंडा-रिबन के साथ बाजार में आया तिरंगे वाला मास्क Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Covid-19) के बीच बाजार ने अपने लिए अवसर तलाश लिए हैं। कोविड-19 को ढाल बनाकर व्यापार को पटरी पर लाने के लिए कारोबारी नए-नए विकल्प तलाश रहे हैं। इन दिनों फेस मास्क का बाजार गरम है। ऐसे में व्यापारी भी इसे हाथो-हाथ ले रहे हैं। पिछले दिनों रक्षाबंधन पर बाजार में कोरोना राखी आई थी, जिसकी खूब डिमांड रही। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर थ्री लेयर डिजाइनर, फैब्रिक मास्क के बाद अब तिरंगे के रंग का फेस मास्क (Tricolor Mask) बाजार में मिलने लगा है। ऐसे में राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ कोरोना से जंग के लिए भी इस मास्क को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, अब कोयलांचल के बाजारों में तिरंगे के रंग का फेस मास्क आ गया है। मास्क की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी मांग पूरे जिले भर में है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए व्यापारी भी इसके लिए आर्डर देना शुरू कर दिया हैं। व्यावसायिक तृषा अग्रवाल कहती हैं तिरंगे रंग का बाजार में टोपी, बैंड, बैच, अंगूठी सहित कई चीजें हैं, जिसे बच्चे भी काफी पसंद करते हैं। अब मास्क भी तिरंगे के रंग का ही आ गया है। इसे भी बच्चे पसंद करेंगे और कोरोना से भी सुरक्षित रहेंगे।

थ्री लेयर मास्क, हर उम्र में फिट : स्वतंत्रता दिवस से पहले बाजार में बिकने वाले यह मास्क थ्री लेयर का है। व्यवसायियों का कहना है कि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। कोलकाता से आने वाले यह मास्क संक्रमण से सुरक्षा को देखते हुए बनाया गया है। मास्क की डिजाइन ऐसे की गई है कि वह बड़े से लेकर बच्चों को भी फिट हो सकता है। हालांकि अलग-अलग साइज में भी यह मास्क उपलब्ध हैं।

15 अगस्त पर नहीं होंगे कार्यक्रम : इस साल कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए ऐसा पहली बार होगा जब स्कूलों-कॉलेजों में 15 अगस्त के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। हालांकि, बच्चे घर पर ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करेंगे।

chat bot
आपका साथी