कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर कोरोना से मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

जागरण टीम कतरास कतरास एवं पड़ोस इलाके में कई जगहों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:47 PM (IST)
कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर कोरोना से मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि
कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर कोरोना से मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

जागरण टीम, कतरास: कतरास एवं पड़ोस इलाके में कई जगहों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर कोरोना महामारी से दिवंगत आत्मा को शांति एवं पीड़ित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई। कतरास में कतरी नदी के तट पर सूर्य मंदिर के सामने दैनिक जागरण द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में समाजसेवी विजय कुमार झा, रतिलाल टुडू, हरजिदर सिंह काके, पंडित शशिकांत मिश्रा अशोक लाल, मो. रईस, गौतम मंडल, शौकत खान, गौतम मंडल, मो. राशिद, प्रभात मिश्र, मो जाहिद, सुनील कुमार मुर्मू, अरुण कुमार दास, डब्लू विश्वकर्मा, डॉ. विनय आदि शामिल थे। प्रार्थना के पूर्व दो मिनट का मौन रख कोरोना से मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। रामकनाली कोलियरी कार्यालय के समीप बीसीकेयू कार्यालय में राजेंद्र प्रसाद राजा, सच्चिदानंद कुमार, गुणाधर कर्मकार, रामचंद्र राम, धीरेन सिंह, संजय महतो आदि ने कोरोना से मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाघमारा: दैनिक जागरण द्वारा बाघमारा प्रखंड कार्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न धर्मों के लोगों की उपस्थिति में दिवंगत आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन तथा पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की गई। प्रखंड के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर में दैनिक जागरण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हमलोगों को पीड़ित परिवार के लिए भी एक मंच पर आकर उनकी मदद करना चाहिए। बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कहा की दैनिक जागरण द्वारा पूरे राज्य में आज एक साथ सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया है। कोरोना से राज्य में करीब 5 हजार तथा पूरे देश में लगभग साढे तीन लाख लोग काल के गाल में समा गये है। हम उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करे। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनीष कुमार, सीओ कमल किशोर ,बीसीओ राणा रमेश सिंह, मुखिया नम्रता सिंह, पंचायत समिति सदस्य बैजनाथ प्रसाद, लायंस क्लब के मुकेश राय, गोपाल अग्रवाल, डा. मनोज सिंह, शैलेंद्र सिंह, धनेश्वर ठाकुर, विपिन ठक्कर, बंटी हरि, अमित लाल, हेमलता रजक, प्रीति कुमारी, लीला रवानी, जयश्री शर्मा, खुशनुदा बेगम, इंदु कुमारी, शिखा कुमारी, किरण कुमारी, भारती कुमारी, प्रतिमा कुमारी, कृष्णा कांत देवी शामिल थे।

सिजुआ: शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। कोरोना पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य डा. अरुण कुमार महतो, बीरबल महतो, रमेश प्रसाद, मोक्तिउद्दीन, राखो हरि महतो, राकेश कुमार महतो, मेघनाथ महतो, समीर कुमार महतो, राजकुमार प्रसाद, राजू महतो, शेखर महतो, पंचानन सिंह चौधरी, जितेंद्र प्रसाद, मोहित महतो, चक्रधर महतो, शंकर महतो, पंकज महतो आदि थे।

बरोरा: संस्कार ज्ञान पीठ स्कूल हरिणा में कार्यक्रम आयोजन कर कोरोना महामारी में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनकी याद में फलदार पौधे लगाए गए। क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एस एन राय, मुकेश राय, सुभाष वर्णवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

लोयाबाद: लोयाबाद नौ नंबर स्थित बासदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय व लोयाबाद थाना परिसर में सर्व धर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा तथा बांसजोड़ा में पौधारोपण किया गया। दो मिनट का मौन रखकर कोरोना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए तथा बीमार लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर मन्ना, थानेदार चुन्नु मुर्मू, कांग्रेस नेता मो. असलम मंसूरी व राजकुमार महतो, सिद्धेश्वर मन्ना, बेनी माधव, मधुमिता मेहता, संजीत कुमार पासवान, अमरेंद्र कुमार सिंह, शिवानंद दुबे, सुनीता कुजूर, आयशा खातुन, ॠषिकेश पांडे, जेएसआई अमित मार्की, दुंबी पड़ैया, संजय तुरी शमशाद आलम विनोद प्रमाणिक अजय बाउरी नंदलाल हरिजन शामिल थे।

राजगंज: राजगंज के सुदूर गांव गंगापुर में आदिवासी समुदाय के लोगों ने कोरोना से मृत लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम डकैया पहाड़ के नीचे स्थित सरस्वती मैदान में आयोजित की गई। सुरेश टुडू, प्रभु मरांडी, पोदु मरांडी, मताल टुडू, शिव प्रसाद टुडू, राजित टुडू, सुनील मरांडी, रामप्रसाद टुडू, अशोक टुडू, चेतलाल मरांडी, रोहित टुडू शामिल थे।=== महुदा: महुदा मोड़ स्थित पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में कोरोना काल में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पौधारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धनेश्वर महतो, मटुक मिश्रा, हेमंत दुबे, कमल महतो, चुना राम महतो, डोमन महो, डेगलाल महतो आदि मौजूद थे।

निचितपुर: ईस्ट बसुरिया कोलियरी कार्यालय परिसर में कर्मचारियों व नेताओं ने दो मिनट का मौन रख कोरोना काल से मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संजीत कुमार सिंह, राज कुमार नायक, लालचंद चौहान, दुलाल चंद्र बाउरी, केके सिंह, कमला कांत, विजय सिंह आदि मौजूद थे।

राजगंज: दलदली आदिवासी टोला गांव के पवित्र स्थल जाहेर थान में आदिवासी समाज की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कोरोना में मृत आत्मा लोगों की शांति की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू व केंद्रीय सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय सचिव अनिल टुडू सहित अरुनव सरकार, जीवन टुडू, अजय कुमार, प्रकाश वर्मा, सज्जाद अंसारी, नसीम अंसारी आदि मौजूद थे।

तोपचांची: तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी समेत कर्मचारियों ने कार्यालय में दो मिनट का मौन रख कोरोना काल में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीओ विकास कुमार त्रिवेदी ने दैनिक जागरण की पहल की सराहना की। साहूबहियार स्थित पेमिया ऋषिकेश पालीटेक्निक कॉलेज में भी राजकुमार महतो, ऋषिकेश मरांडी, सूरज कुमार, परमेश्वर चौधरी, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, निखिल शुक्ला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी