टाटा सिजुआ, तेतुलमुड़ी व शक्ति चौक पर शहीद शक्ति नाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद शक्तिनाथ महतो का शहादत दिवस रविवार को टाटा सिजुआ 12 नंबर में शहीद शक्तिनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:06 PM (IST)
टाटा सिजुआ, तेतुलमुड़ी व शक्ति चौक पर शहीद शक्ति नाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि
टाटा सिजुआ, तेतुलमुड़ी व शक्ति चौक पर शहीद शक्ति नाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, सिजुआ: शहीद शक्तिनाथ महतो का शहादत दिवस रविवार को टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल तथा जन्मभूमि तेतुलमुड़ी और शक्ति चौक ( तेतुलमारी) में मनाया गया। स्वजन, विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन, छात्र, बुद्धिजीवियों ने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी सूची देवी ने शक्ति की प्रतिमा को दूध से नहलाया और धूप दीप से पूजा अर्चना की। पुत्र मनोज कुमार महतो ने लाल-हरा मैत्री संघ का झंडोत्तोलन किया। शक्ति शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शहीदी गीत प्रस्तुत किया। प्रतिमा पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, शहीद के भाई सुरेश महतो, भतीजा निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, प्राचार्य अरूण महतो, गजाधर महतो, पवन महतो, कंसारी मंडल, हलधर महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, सौरभ महतो, विकास सिंह, हरि प्रसाद पप्पू ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। नहीं लगेगा मेला: कोरोना के खतरे को देखते हुए झामुमो की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नहीं किया गया। साथ बीते वर्ष की तरह इस बार भी नौ दिनों तक चलने वाले मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

-----------

शक्तिनाथ की आदमकद प्रतिमा पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, तेतुलमारी: हीरक मार्ग में शक्ति चौक( तेतुलमारी ) पर स्थापित शहीद शक्तिनाथ की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद की पत्नी सूची देवी एवं पुत्री अंजना देवी अर्चना कर किया। गायक कैलाश देहाती व शर्मीली गुप्ता ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत कर लोगों में जोश भरने का काम किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री एवं खिलाड़ियों के बीच फुटबाल का वितरण किया। पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक ने कहा कि सिर्फ जयंती और शहादत दिवस मनाने से शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी, शहीद के बताए गए मार्ग पर चलना ही उसकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शक्तिनाथ नेक और ईमानदार छवि के समाजसेवी थे। उसकी कमी आज समाज में खल रही है। माल्यार्पण करने वालों में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, रामप्रसाद महतो, पंचायत के प्रधान संतोष महतो, स्मारक समिति के दयानंद महतो, शिव प्रसाद महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, रामचंद्र महतो, कंसारी मंडल, नागेंद्र वर्मा, अशोक लाल, अजय सिंह, दीपनारायण सिंह, प्रेमा पांडेय, नीलकंठ रवानी, प्रेमचंद महतो, मनोज महतो, जवाहर रवानी, काशी तुरी, अरनव सरकार, बिमल महतो, लोकनाथ महतो, युधेश्वर सिंह, अशोक चौहान, आरके सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी