महिला के घर में ताड़ी पीने पहुंचे झामुमो कार्यकर्ता का सेंदरा, फिर ऐसा मचा कोहराम कि पिट गए थानेदार Dhanbad News

धनबाद के पंचेत ओपी क्षेत्र के लुचीबाद बेलडंगाल में बांदा के मुस्लिम युवक अब्दुल अंसारी की हत्या कर गई। अब्दुल झामुमो से जुड़ा बताया जाता है। वह आदिवासी महिला के घर ताड़ी पीने गया था। वहां पर झामुमो समर्थक सुनील मरांडी और शिवा सोरेन से विवाद हो गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:22 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:04 AM (IST)
महिला के घर में ताड़ी पीने पहुंचे झामुमो कार्यकर्ता का सेंदरा, फिर ऐसा मचा कोहराम कि पिट गए थानेदार Dhanbad News
पंचेत ओपी प्रभारी पर हमला बोलते उग्र ग्रामीण ( फोटो जागरण)।

पंचेत/कालूबथान, जेएनएन। अब्दुल अंसारी एक दिन पहले ही विशाखापट्टनम से घर आया था। वह पंचेत ओपी के लुचीबाद बेल डंगाल की अनिता सोरेन की ताड़ी का स्वाद भूला नहीं था। विशाखापट्टनम जाने से पहले अनिता के घर ताड़ी पीने जाया करता था। आने के बाद रविवार को बेलडंगाल में जाकर पाड़ी पिया और लाैट आया। सोमवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे फिर ताड़ी पीने पहुंचा। इस दाैरान हादहा हो गया। पहले से दो लोग ताड़ी पीने पहुंचे थे। अब्दुल और दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने अब्दुल का सेंदरा कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने पहले निरसा थाना के कालूबथान ओपी का घेराव किया। इसके बाद पंचेत ओपी प्रभारी पर हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपित सुनील मरांडी और शिवा सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल अंसारी झामुमो से जुड़ा था और आरोपित भी झामुमो समर्थक हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। 

ऐसे घटी घटना

पंचेत ओपी के लुचीबाद बेल डंगाल में सोमवार को करीब तीन बजे बांदा बस्ती निवासी 30 वर्षीय अब्दुल अंसारी की हत्या कर दी गई। अब्दुल बेल डंगाल में ताड़ी पीने गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद तीन युवकों से उसकी किसी बात को लेकर बकझक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने अब्दुल को डंडा व पत्थर से मार-मारकर बेरहमी से जाने ले ली।  बेल डंगाल की रहने वाली महिला अनिता सोरेन ने बताया कि अब्दुल ताड़ी पीने की बात कह कर घर में आया और बागान की ओर चला गया। इसी बीच दो युवकों से अब्दुल की मारपीट होने लगी। उन लोगों ने अब्दुल को पत्थर व डंडा से मार दिया। उसने भागने की भी कोशिश की। लेकिन बाहर आकर गिर पड़ा।

पंचेत ओपी की पुलिस ने जान बचाने के लिए कालूबथान ओपी में ली शरण

घटना की सूचना पाकर पंचेत ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो आरोपितों को पकड़ लिया। इसके बाद शव और दोनों आरोपितों को लेकर पंचेत ओपी जाने लगी। इसी बीच आ्क्रोशित लोगों ने पंचेत ओपी की पुलिस का पीछा किया। वह दोनों आरोपितों को हवाले करने की मांग कर रहे थे। पुलिस डर गई। इसके बाद खुद को बचाने के लिए कालूबथान ओपी में पहुंचकर शरण की। आक्रोशित लोगों ने कालूबथान ओपी का घेराव किया। पुलिस को समझाने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद शव को पंचेत ओपी ले जाया गया।

ओपी प्रभारी और सहायक अवर निरीक्षक पर हमला

शव को कालूबथान ओपी ले जाने की सूचना के बाद बांदा गांव से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पंचेत ओपी पहुंच गए। अब्दुल के शव को पंचेत ओपी लाने की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद करीब पांच बजे पंचेत ओपी प्रभारी कुलदीप रौशन बारी व सहायक अवर निरीक्षक एतवा ख़ैश पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने उनपर हमला बोला दिया। इस कारण दोनों को भागना पड़ा। इधर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीपीओ विजय कुशवाहा, सर्कल निरीक्षक योगेंद्र राम पासवान, चिरकुंडा थाना और कुमारधुबी ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के आग्रह पर शव को कालूबथान से पंचेत लाया गया। 

इस तरह दो आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

अब्दुल की हत्या ताड़ी टांगने वाले रॉड से मारकर की गई। चोट लगने के बाद अब्दुल गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी माैत हो गई। उसकी माैत के बाद दो आरोपित सुनील मरांडी और शिवा सोरेन बाइक से भागने लगे तो ताड़ी पिलाने वाली अनिता सोरेन ने धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद महिला के आंगन में काफी रक्सस्राव हुआ था। उसने भय से रक्त को साफ कर दिया। 

 

दो दिन पहले विशाखापट्टनम से लौटा था अब्दुल

अब्दुल रविवार को ही विशाखापट्टनम से काम से लौटा था। वह पूर्व में झामुमो का सक्रिय कार्यकर्ता था। रविवार को भी अब्दुल ताड़ी पीने गया था। रविवार को भी झगड़ा हुआ था। मृतक खैयरउद्दीन अंसारी का पुत्र था जो पिछले 20 दिनों से बीमार है। मृतक की तीन साल व तीन महीने की बच्ची है। घटना को लेकर मृतक की मां रह रह कर बेहोश हो जा रही है। भाजपा नेता सफीर खान, रेखा देवी, झामुमो ठाकुरमांझी, मुखिया शमीम अख्तर, सूर्यदेव राय, हलधर धीवर, जाकिर अंसारी आदि ने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। आरोपितों में एक इलाके के बहुचर्चित झामुमो नेता रहे बोदीलाल मरांडी का भतीजा बताया जाता है।

हत्या में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्यारों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

-विजय कुशवाहा, एसडीपीओ, निरसा।

chat bot
आपका साथी