नाबालिग आदिवासी लड़की से एक दर्जन ने किया दुष्कर्म, माैत के बाद पांच गिरफ्तार, सात फरार

धनबाद से सटे जामताड़ा जिले के चारेडीह से शुक्रवार को काशीटांड में बरात आई थी। आदिवासियों में दिन में ही बरात की परंपरा है। बरात काशीटांड में एक पेड़ के नीचे टिकी थी।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:47 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:23 PM (IST)
नाबालिग आदिवासी लड़की से एक दर्जन ने किया दुष्कर्म, माैत के बाद पांच गिरफ्तार, सात फरार
नाबालिग आदिवासी लड़की से एक दर्जन ने किया दुष्कर्म, माैत के बाद पांच गिरफ्तार, सात फरार

पूर्वी टुंडी, जेएनएन। बरात पार्टी में शामिल एक दर्जन युवकों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। पूर्वी टुंडी प्रखंड के दलदली गांव के काशीटांड टोला से लड़की को ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस विभत्स घटना के बाद लड़की तड़प-तड़प कर मर गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच युवकों को पकड़ जमकर पहले धुनाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि सात फरार हैं। पुलिस फरार युवकों की गिरफ्तारी करने के लिए जामताड़ा जिले के चारेडीह और उसके आस-पास के गांवों में छापेमारी कर रही है।


क्या है मामलाः शुक्रवार को धनबाद से सटे जामताड़ा जिले के चारेडीह गांव से पूर्वी टुंडी के कोरैया (बांझडीह) में बरात आई थी। बरात में चारेडीह गांव का एक युवक भी शामिल था, जिसका रिश्तेदारी के कारण काशीटांड गांव में आना-जाना था। इस कारण गांव की नाबालिग लड़की के साथ उसकी जान-पहचान थी। शुक्रवार की शाम युवक बाइक से लड़की के घर पहुंचा। उसे बाइक पर बिठाकर ले गया। अंधेरा होने के बाद जब लड़की घर नहीं लाैटी तो परिजनों ने खोज-बीन शुरू की। रात दस बजे तक कोई सुराग नहीं मिला। इसी क्रम में करीब साढे दस बजे लड़की को बेहोशी की हालत में  बाइक पर लेकर पांच युवक पहुंचे। युवक लड़की को छोड़कर भागने की फिराक में थे। युवकों पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। उन्हें चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। उन्हें रस्सी से बांध दिया। इस बीच अधमरी सी लड़की बोलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बोल नहीं पा रही थी। उसके माता-पिता इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे। अस्पताल ले जाने से पहले ही दर्द से परेशान लड़की तड़प-तड़प कर मर गई।

ग्रामीणों ने बांधकर की युवकों की पिटाईः लड़की की मौत के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। पांचों युवकों की जमकर धुनाई की। साथ ही 100 डायल पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। गांव में आस-पास के लोग जुट गए। युवकों को रातभर बांध कर रखा।अहले सुबह डीएसपी गोपाल कालुण्डिया, पुलिस निरीक्षक किशोर तिर्की एवं थाना प्रभारी कमलनाथ मुन्डा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पांचों युवकों को ग्रामीणों के चुंगुल से छुडाकर अपने कब्जे में लिया। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से युवकों की तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की। घटना के समबन्ध मे गांव के माझी हड़ाम गुल्लू टुडू ने बताया कि रात मे तबीयत ठीक नहीं होने के कारण जल्द खाना खा कर सो गए थे।देर रात जब गांव में हो-होल्ला होने लगा तो उनकी पत्नी ने उन्हें नींद से जगाया। जब घर से बाहर निकला तो घटना की जानकारी मिली। पांचों युवको को बांधकर रखा गया और पुलिस को सूचना दी।
कक्षा 8 की थी छात्राः घटना के बाद लड़की के माता-पिता की हालत खराब है। शनिवार को दोनों पूर्वी टुंडी थाने में बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। 14 वर्षीय लड़की गांव के स्कूल में ही कक्षा 8 में पढ़ती थी।
घटना में शामिल लड़कों में आधे से अधिक नाबालिगः घटना में शामिल पकड़े गए पांच युवकों में तीन नाबालिग हैं। पांचों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना में 7 और युवक शामिल थे। साथ ही युवक खुद को निर्दोष बतातेे हुए फरार युवकों के सिर पर सारा दोष मढ़ रहे हैं। फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पांचों युवकों को लेकर जामताड़ा में छापेमारी कर रही है।

जल्द होगी फरार युवकों की गिरफ्तारीः घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के ग्रामीण एसपी अमन कुमार सुबह पूर्वी टुंडी पहुंचे। उन्होंने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। फरार अन्य आरोपियों के धरपकड़ के लिए तीन छापेमारी दल गठित की गई है।

chat bot
आपका साथी